जीएसटी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- इससे गरीब और मध्य वर्ग को होगा फायदा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से जीएसटी की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से सबसे ज्यादा फायदा गरीब और मिडिल क्लास के उपभोक्ताओं को होगा। प्रधानमंत्री मोदी आज इंटरनेशनल ईस्ट, साउथ और साउथ-इशियन देशों के लिए कॉन्फ्रेंस ऑन कन्ज़्यूमर प्रोटेक्शन के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीएसटी से कंपनियों के बीच कंपटिशन बढ़ेगा जिससे कि उत्पाद के दाम घटेंगे और इससे गरीब और मिडिल क्लास के कन्ज़्यूमर को फायदा होगा।

पीएम मोदी बोले- जीएसटी से गरीब और मध्य वर्ग को होगा फायदा

नया कन्ज़्यूमर प्रोटेक्शन कानून बनाया जा रहा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि नया कन्ज़्यूमर प्रोटेक्शन कानून बनाया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता सशक्तिकरण मुख्य रुप से होगा, इसके साथ ही भ्रामक विज्ञापनों पर इसकी गाइडलाइन और कड़ी होगी। कन्ज़्यूमर प्रोटेक्शन शासन का एक अभिन्न अंग है। हमारे वेदों में भी कन्ज़्यूमर प्रोटेक्शन का जिक्र है। पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी के आने से कंपनियों के बीच कंपटिशन बढ़ेगा और इससे वस्तुओं के दाम कम होंगे। इसका सीधा फायदा गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की लगातार कोशिश के चलते ही महंगाई पर काबू पाने में सफलता मिली है, इसका फायदा उपभोक्ताओं को हुआ है, उनके पैसे बचते हैं। किसी भी कारोबार में उपभोक्ता संतुष्टि सबसे अहम होती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आधार के बारे में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आधार की सबसे बड़ी सफलता ये है कि जिसका जो हक है उसको वो देने में आधार बड़ी भूमिका अदा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+