जी-20 बैठक में हिस्सा लेने पीएम मोदी इटली रवाना
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली रवाना हो गए हैं। गुरुवार देर रात पीएम मोदी इटली और ब्रिटेन की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हुए हैं। रोम में प्रधानमंत्री जी-20 की बैठक में हिस्सा लेंगे। पीएम 29 से 31 अक्टूबर के बीच इटली में रहेंगे और इसके बाद पीएम 1 व 2 नवंबर को ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में रहेंगे जहां पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन पर कॉप 26 की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक युनाइटेड नेशंस के तत्वाधान में होगी। अपने पांच दिन के दौरे पर पीएम मोदी कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम वेटिकल में पोप फ्रांसिस, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली के प्रधानमंत्री मोरिया द्रागी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारीसन के साथ द्वीपक्षीय बैठक करेंगे।

इटली में भारत की राजदूत डॉक्टर नीना मल्होत्रा ने कहा कि भारत और इटली क बीच रिश्ते पिछले कुछ सालों में और भी बेहतर हुए हैं, खासकर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के प्रधानमंत्री के बीच पिछले साल वर्चुअल समिट के बाद हमने पांच साल के लिए एक एक्शन प्लान साइन किया है, जिसमे दोनों देशों के हर पहलू को शामिल किया गया है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच जी-20 से पहले मुलाकात हुई है। इसके अलावा दोनों देशों के उद्योग मंत्री भी आपस में आर्थिक सहयोग की चर्चा के लिए मुलाकात कर चुके हैं। हमारे रिश्तों के बीच ट्रेड और अर्थव्यवस्था सबसे अहम पहलू है।
नीना मल्होत्रा ने बताया कि इस साल जनवरी से जुलाई माह के बीच भारत और इटली के बीच व्यापार काफी बढ़ा है, इसमे 36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कोरोना काल के बावजूद इटली ने भारत में निवेश को बढ़ाया है। भारत में तकरीबन 700 इटली की कंपनियां हैं। जबकि इटली में भारत की 100 से अधिक कंपनियां हैं, जोकि दोनों देशों के बीच बेहतर आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications