New Year 2020: 130 करोड़ भारतीयों को PM मोदी का आश्वासन, 2019 जैसा अभियान जारी रहेगा
नई दिल्ली। नए साल में कुछ घंटे बाकी हैं उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आश्वासन दिया कि साल 2019 की तरह 2020 में भी 130 करोड़ भारतीयों के लिए काम करता रहूंगा। उनके जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

NaMo 2.0 के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'ये गीत वाकई काफी सुंदर संग्रहित किया गया है जिसमें 2019 के हमारे प्रगतिशील कार्यों को पेश किया गया है। उम्मीद करता हूं कि 130 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुधार का क्रम 2019 की तरह ही 2020 में भी जारी रहेगा।' आपको बता दें कि NaMo 2.0 के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में 'साल 2020 सॉन्ग' के साथ पूछा गया है कि उम्मीद है मोदी जी को ये पसंद आया होगा।
इस गाने में सरकार की उपलब्धियों के अलावा ये भी दिखाया गया है कि भारत ने विश्वमंच पर कहां कहां उपलब्धियां हासिल कीं। इसमें बताया गया कि मोदी सरकार ने कैसे पाकिस्तान की आतंकी गतिविधि का जवाब बालाकोट एयर स्ट्राइक से दिया। इसके अलावा पीवी सिंधु और मैरी कॉम की विश्व पटल पर उपलब्धियों को भी 2019 के गौरवशाली क्षणों के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद महाकुंभ, तीन तलाक कानून, चौकीदार चोर है वाले बयान पर राहुल गांधी की माफी को भी दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications