पीएमओ कर्मचारियों से मिले पीएम मोदी, कहा- हैप्पी न्यू ईयर
दुनिया भर के साथ पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा है।अभिनेताओं से लेकर नेताओं तक नववर्ष की बधाईयां दे रहे हैं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। पीएम ने सभी पीएमओ के सभी कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पीएम ने एसपीजी टीम से भी मुलाकात किया और उनको हैप्पी न्यू ईयर कहा। पीएम आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान करीब 1000 लोग मौजूद थे। पीएम मोदी ने सभी के कार्यों को सराहा और शुभकामनाएं दी।

दुनिया भर के साथ पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा है।अभिनेताओं से लेकर नेताओं तक नववर्ष की बधाईयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट कर न्यू ईयर की शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सभी को 2018 की शुभकामनाएं. मैं कामना करता हूं कि ये साल सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।'
इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर सभी को नव वर्ष 2018 के लिए शुभकामनाएं दी थी। पीएम ने ट्वीट कर कहा था कि जनवरी के महीने में हम कई त्योहार मनाते हैं। इन सभी त्योहारों के लिए मेरी तरफ से सभी को बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'मन की बात' में भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक बदलाव के साथ नये साल में 'पॉजिटिव इंडिया' से 'प्रोग्रेसिव इंडिया' की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाने की उम्मीद जताई थी।
प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि ऐसे अनेक लोग हैं, जो अपने-अपने स्तर पर ऐसे कार्य कर रहे हैं जिनसे कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। वास्तव में, यही तो 'न्यू इंडिया' है, जिसका हम सब मिल कर निर्माण कर रहे हैं।
पीएम ने आह्वान किया था कि आइए, इन्हीं छोटी-छोटी खुशियों के साथ हम नव-वर्ष में प्रवेश करें, नव-वर्ष की शुरुआत करें और 'पॉजिटिव इंडिया' से 'प्रोग्रेसिव इंडिया' की दिशा में मजबूत से कदम बढ़ाएं।












Click it and Unblock the Notifications