मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- कोरोना की इस दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा

कोरोना की इस सेकंड पीक को तुरंत रोकना होगा:

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण और टीकाकरण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक में पीएम ने कहा कि हमें कोरोना की इस उभरती हुई "सेकंड पीक" को तुरंत रोकना होगा। देश के 70 जिलों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में 150 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसे अगर हम यहीं नहीं रोकेंगे तो देश में आउटब्रेक की स्थिति बन सकती है। हमें जल्दी और निर्णायक कदम उठाने होंगे। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल नहीं हुए हैं। पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बैठक में आए।

Recommended Video

      Coronavirus India: PM Modi ने Chief Ministers से मीटिंग में क्या बड़ी बातें कहीं? | वनइंडिया हिंदी

      मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर कोरोना प्रभावित देशों को कोरोना की कई-कई लहरों का सामना करना पड़ रहा। हमारे देश में भी कुछ राज्यों में मामले कम होने के बाद अचानक से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में से एक है जहां मृत्यु दर सबसे कम है। आज देश में 96 फीसदी से अधिक कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

      पीएम ने कहा, कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। में जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानी से मुक्ति भी दिलानी है। टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' को लेकर भी हमें उतनी ही गंभीरता की जरूरत है जैसे कि हम पिछले एक साल से करते आ रहे हैं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के कॉन्टेक्ट में आए लोगों को को कम से कम समय में ट्रैक करना और टेस्ट रेट 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है। साथ ही में हमें छोटे शहरों में टेस्टिंग को बढ़ाना होगा। छोटे शहरों में रेफरल सिस्टम और एम्बुलेंस नेटवर्क के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा।

      वैक्सीन डोज व्यर्थ ना हों

      पीएम ने कहा कि कई राज्यों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग पर ही ज़्यादा जोर दिया जा रहा है और उसी भरोसे गाड़ी चल रही है, जैसे केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी। हमें देश के सभी राज्यों में आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने पर जोर देना होगा। पीएम ने कहा कि वैक्सीन डोज व्यर्थ होने की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में वैक्सीन वेस्टेज 10% से ज़्यादा है और उत्तर प्रदेश में भी वैक्सीन वेस्टेज क़रीब इतना ही है। वैक्सीन वेस्टेज की राज्यों में समीक्षा होनी चाहिए।

      कुछ क्षेत्रों में टेस्टिंग कम क्यों?

      कोरोना टीकाकरण पर प्रधानमंत्री ने कहा, देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है। हम एक दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। इसके साथ ही हमें वैक्सीन की डोज खराब जाने के मामले को भी गंभीरता से लेना है। ये मंथन का विषय है कि आखिर कुछ क्षेत्रों में ही टेस्टिंग और टीकाकरण कम क्यों हो रहा है। हमें जहां जरूरी हो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के विकल्प पर भी काम करना चाहिए।

      हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं कोरोना के मामले

      कोरोना वायरस से मामले लगातार कई महीने तक देश में लगातार कम हो रहे थे लेकिन इस महीने यानी मार्च में कोरोना संक्रमण फिर से तेज हो रहा है। एक बार फिर नए मामले बढ़ने लगे हैं, जिसको लेकर चिंताएं भी बढ़ी हैं। खासतौर से महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में संक्रमण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+