PM Modi Speech: 'भारत ने अत्यधिक गरीबी खत्म कर दी है', IMF की रिपोर्ट को लेकर संसद में बोले पीएम मोदी
PM Modi Lok Sabha Speech: केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर गुरुवार (10 अगस्त) को चर्चा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में विपक्ष पर जमकर बरसे। विरोधी दलों को घेरते हुए पीएम ने कहा कि विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं है, बल्कि सत्ता की भूख की चिंता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आईएमएफ रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत ने अत्यधिक गरीबी खत्म कर दी है

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में दावा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने अत्यधिक गरीबी को काफी हद तक खत्म कर दिया है।
IMF की रिपोर्ट पर बोले पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि आईएमएफ ने डीबीटी (प्रत्यक्ष-लाभ हस्तांतरण) को एक तार्किक चमत्कार कहा है। WHO ने कहा है कि जल जीवन मिशन से भारत लाखों की बचत कर रहा है। WHO ने स्वच्छ भारत अभियान का विश्लेषण किया और कहा कि इससे तीन लाख की बचत हुई है।
'विपक्ष को सत्ता की भूख'
पीएम मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि कई ऐसे बिल थे जो गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी के लिए थे, उनके कल्याण, भविष्य के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन उनको (विपक्ष) इसकी चिंता नहीं है। विपक्ष के आचरण, व्यवहार से सिद्ध हुआ है कि उनके लिए देश से अधिक दल है, देश से बड़ा दल है, देश से पहले प्राथमिकता दल की है। मैं समझता हूं कि गरीब की भूख की चिंता नहीं है, आपको सत्ता की भूख सवार है।
इतनी ही नहीं पीएम मोदी ने विपक्ष को सुनाते हुए कहा कि हमने भारत के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है। हमने दुनिया में भारत की बिगड़ी हुई साख को सुधारा है। इसे फिर एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कुछ कोशिश कर रहे हैं कि इसमें किसी तरह दाग लग जाए, लेकिन दुनिया को भारत पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications