UN महासभा को 27 सितंबर को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी: सूत्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने की 27 तारीख को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी यूएन में अपनी इस स्पीच में वैश्विक समस्याओं के साथ-साथ पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद जैसे मुद्दों को उठा सकते हैं। इसके अलावा वे दुनिया भर में कश्मीर को लेकर उठ रही शंकाओं पर भी जवाब दे सकते हैं। वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि उसी दिन यूएन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी स्पीच दे सकते हैं।

बता दें कि हाल ही में इमरान खान ने कहा था कि वह भी यूएन में कश्मीर की स्थिति पर अपना पक्ष रखेंगे। इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन के दौरान कश्मीर मुद्दे को उठाएंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, UNGA में खान का भाषण पीएम मोदी के स्पीच के बाद 27 सितंबर को होने वाला है।
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 2014 में UNGA में अपना पहला भाषण दिया था। लोकसभा चुनावों में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल के बाद उनका पहला भाषण होगा।












Click it and Unblock the Notifications