हिमाचल में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा, पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने राज्य की अनदेखी की

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार के गठन के एक साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंचे। जहां उन्होंने एक विशाल रैली को संबोधित किया। जन आभार रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके पहले, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर पीएम का स्वागत किया।

PM narendra modi Jan Abhar Rally at Dharamshala, Himachal Pradesh

जन आभार रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जयराम सरकार की तारीफ की। साथ ही उन्होंने हिमाचल की खूबसूरती का वर्णन भी किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवी और देवताओं की भूमि देवभूमि है, यहां का हर गांव देवी-देवताओं का अपना गांव है। हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ वीरों की भूमि भी है, यहां शांति की कोख से वीरता पैदा होती है जो अपने आप में अक्षुण्ण होती है।

PM narendra modi Jan Abhar Rally at Dharamshala, Himachal Pradesh

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने पिछले एक साल में जन-जन तक पहुंचने का काम किया है और सरकार को हिमाचल के गांव-गांव तक पहुंचाया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकार में 21 हजार करोड़ रूपए राज्य को मिलते थे। जबकि अब 72 हजार करोड़ रुपए मिलते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य में सिर्फ पर्यटन और खेती को आगे लेकर नहीं बढ़ रही है बल्कि राज्य में औद्योगिक संभावनाओं को भी साथ लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल के दूर-दराज के गावों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+