पिछले जन्‍म में कट्टर मुसलमान थे नरेन्‍द्र मोदी, नाम था सर सैय्यद अहमद खान

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता, देश के प्रधानमंत्री और हिंदूवादी छाप वाले नरेन्‍द्र मोदी पिछले जन्‍म में कट्टर मुस्लिम थे। उनका नाम सर सैय्यद अहमद खाना था। जी हां वहीं सर सैय्यद अहमद खान जिन्‍होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्‍थापना की थी। चौकिए नहीं क्‍योंकि यह दावा किसी पागल या फिर सिरफिरे ने नहीं बल्कि अमेरिका में सानफ्रांसिस्को स्थित इंस्टिट्यूट फॉर द इंटिग्रेशन ऑफ सांइस इंट्यूशन एंड स्पीरिट (IISIS) ने किया है।

 PM Narendra Modi is reincarnation of Sir Syed Ahmad khan
इंस्टीटयूट फॉर दी इंटीग्रेशन आफ साइंस ने अपने दावे में लिखा है कि पिछले जन्‍म के सर सैय्यद अ‍हमद और इस जन्‍म के नरेन्‍द्र मोदी की शक्‍ल सूरत, दाढ़ी और आंखें ही एक जैसी नहीं है बल्कि उनके जीवन की घटनाएं भी चौकाने वाली हद तक एक समान हैं। मालूम हो कि IISIS कई महान शख्सियतों पर शोध कर चुका है। संस्‍थान की माने तो हर महान आदमी अपने पूर्वजन्म में भी महान था। इस संस्‍थान ने पूरी दुनिया में अब तक करीब 20 हजार स्त्री, पुरूषों, बच्चों और यहां तक पशुओं के पुनर्जन्म पर भी अनेक अमरीकी विश्वविद्यालयों की मदद से शोध अध्ययन किए हैं और अनेक पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं।

क्लिक करें और वेबसाइट के दावे को विस्‍तार से देखें

मोदी इस जन्‍म में अभूतपूर्व ढंग से पूरे भारत को अपने पक्ष में करने में कामयाब हुए और अगर पूर्व जन्‍म शोधवेत्‍ताओं का दावा सही माना जाए तो मुसलमानों में एकता की अलख जगाकर और अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना करके उन्‍होंने पिछले जन्‍म में भी कुछ ऐसा ही काम किया था। सर सैयद मुस्लिम थे, लेकिन मोदी हिंदू? इस सवाल के जवाब में शोधकर्ताओं ने कहा कि आत्माएं धर्म, जाति और राष्ट्र बदलती रहती हैं। उल्‍लेखनीय है कि IISIS की वेबसाइट पर सभी जानकारियां विस्‍तार से दी गई हैं।

पिछले जन्‍म में अमिताभ बच्‍चन एक कामयाब अभिनेता ही थे

वेबसाइट ने अमिताभ बच्‍चन के बारे में लिखा है कि अमिताभ बच्‍चन पिछले जन्‍म में भी बेहद कामयाब अभिनेता ही थे। तब वे शेक्सपियर नाटकों के अभिनेता एडविन बूथ थे। उनके उस जन्म में भी नाक नक्श और ऑखें पिछले जन्म में भी वर्तमान अमिताभ बच्चन जैसे ही थे।

अब्दुल कलाम थे टीपू सुलतान

वॉलटर सेमकिव की पुस्तक में हिन्दुस्तान की अनेक हस्तियों के पूर्व जन्म पर शोध नतीजे दिए गए हैं। उनके मुताबिक भारत के राष्ट्रपति रहे मिसाइल मैन अब्दुल कलाम पूर्व जन्म में भारत के मशहूर सेनानी टीपू सुलतान थे। उस रूप में भी वह अपने मौजूदा स्वरूप की खासियत अपनी खास हेयर स्टाइल जैसी पगड़ी ही पहना करते थे। पूर्व जन्म में भी टीपू एक तरह से मिसाइल मैन ही थे। युद्धों में पहली बार टीपू ने ही रॉकेटों का इस्तेमाल किया था। पूरे संसार में हर देश और धर्मो को मानने वालों में पूर्वजन्म और पुनर्जन्म के मामले पाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+