Northeast Investors Summit: PM Modi ने नॉर्थ ईस्ट को बताया अष्ट-लक्ष्मी, अडानी का 1 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान
Northeast Investors Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट इनवेस्टर समिट में भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों को देश की अर्थव्यवस्था के लिए अष्ट-लक्ष्मी का नाम दिया है। इस समिट के उद्घाटन सत्र में पीएम (PM Modi) ने कहा कि पिछले 11 साल में हमारे केंद्रीय मंत्रियों ने 700 से ज्यादा बार पूर्वोत्तर के राज्यों का दौरा किया है। इस दौरे में मंत्रियों के लिए रात में रुकना अनिवार्य था। आज नॉर्थ ईस्ट में भारत की एक्ट ईस्ट नीति का असल रूप देखने को मिल रहा है। अब नॉर्थ ईस्ट कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का हब बन रहा है।
Northeast Investors Summit में PM ने गिनाई पूर्वोत्तर की उपलब्धियां
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट टूरिज्म से निवेश तक का विकल्प बनकर उभरा है। एक समय में नॉर्थ ईस्ट को बम, बंदूक, बारूद के लिए जाना जाता था। आज सरकार के प्रयासों से वहां कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। भारत को दुनिया का सबसे डायवर्स नेशन कहा जाता है। हमारा Northeast इस डायवर्स नेशन का सबसे डायवर्स हिस्सा है। ट्रेड से ट्रेडिशन तक, टेक्सटाइल से टूरिज्म तक नॉर्थ ईस्ट की डायवर्सिटी उसकी ताकत है। आज नॉर्थ ईस्ट के युवा बंदूक की दुनिया छोड़कर टेक्नोलॉजी से जुड़ गए हैं। आने वाले दिनों में यह शिक्षा से लेकर डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बनने वाला है।

इस समिट में गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, वेदांता ग्रुप के प्रमुख अनिल अग्रवाल जैसे दिग्गज बिजनेसमैन ने हिस्सा लिया। अडानी समूह ने अगले 10 साल में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश नॉर्थ ईस्ट में अलग-अलग परियोजनाओं में करने का ऐलान किया है।
नॉर्थ ईस्ट को PM ने बताया निवेश की संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र
पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले 11 वर्षों में जो परिवर्तन पूर्वोत्तर के राज्यों में आया है, वो केवल आंकड़ों की बात नहीं है। यह जमीन पर महसूस होने वाला बदलाव है। हमने नॉर्थ ईस्ट के साथ केवल योजनाओं के माध्यम से रिश्ता नहीं जोड़ा, हमने दिल से रिश्ता बनाया है।' पीएम ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरुरी है। पीएम ने ईस्ट की परिभाषा देते हुए कहा, 'हमारे लिए EAST का मतलब है - Empower, Act, Strengthen and Transform। पूर्वी भारत के लिए यही हमारी सरकार की नीति है।' पीएम ने नॉर्थ ईस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि हमने इसे सिर्फ ईंट और सीमेंट से नहीं देखा है। हमने उसे Emotional Connect का माध्यम बनाया है। हम Look East से आगे बढ़कर Act East के मंत्र पर चले हैं।
यह भी पढ़ें: बेलगावी में रणदीप सुरजेवाला ने साधा BJP पर निशाना, कहा-'आधुनिक समय की ईस्ट इंडिया कंपनी'
पीएम ने कहा कि एक समय था जब नॉर्थ ईस्ट को सिर्फ Frontier Region कहा जाता था। आज ये Growth का Front-Runner बन रहा है। पीएम ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश का यकीन दिलाते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट अब शांति और तरक्की के रास्ते पर चला गया है। निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए यह जरूरी है और मुझे खुशी है कि बड़ी संख्या में निवेशक पूर्वोत्तर के राज्यों को सशक्त बनाने के लिए आगे आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Investors Summit: PM मोदी बोले- नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब, अंबानी से अडानी तक ने किए कई बड़े वादे, पढ़ें हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications