Investors Summit: PM मोदी बोले- नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब, अंबानी से अडानी तक ने किए कई बड़े वादे, पढ़ें हर डिटेल
Rising Northeast Investors Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 23 मई को 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन 23 और 24 मई को दो दिनों तक चलेगा। इस समिट का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत में निवेश को प्रोत्साहित करना है। पीएम मोदी ने 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' को संबोधित किया और विकास को लेकर कई अहम बातें कही। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने भी नॉर्थ ईस्ट राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के विकास के लिए कई वादे किए। अडानी ग्रुप ने कहा कि वो पूर्वोत्तर में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुकेश अंबानी ने इन राज्यों के लिए 6 बड़े वादे किए हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब है। यहां बदलाव सिर्फ आंकड़ों में नहीं दिखते, यहां के लोग इसे महसूस कर रहे हैं। हमने यहां की मिट्टी को महसूस किया है। आज जब मैं 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' के इस भव्य मंच पर हूं, तो मन में गर्व है, आत्मीयता है, अपनापन है और सबसे बड़ी बात है कि भविष्य को लेकर अपार विश्वास है।'' पीएम मोदी ने कहा कि भारत के अष्ट लक्ष्मी को विकसित भारत की मुख्य धारा में लाना है।

पीएम मोदी ने कहा, ''यहां इतनी बड़ी संख्या में उद्योग जगत के नेता आए हैं। ये दिखाता है कि नॉर्थईस्ट को लेकर सभी में उत्साह है, उमंग है और नए-नए सपनें हैं। भारत को दुनिया का सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्र कहा जाता है। हमारा पूर्वोत्तर इस विविध राष्ट्र का सबसे विविध हिस्सा है। व्यापार से लेकर परंपरा तक, टेक्सटाइल से लेकर पर्यटन तक पूर्वोत्तर की विविधता तक, ये बहुत बड़ी ताकत है।''
PM मोदी की 5 बड़ी बातें
🔴 1. पीएम मोदी ने कहा, ''विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरुरी है। नॉर्थईस्ट पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है। हमारे लिए EAST का मतलब है - Empower, Act, Strengthen and Transform.पूर्वी भारत के लिए यही हमारी सरकार की नीति है।''
🔴 2. पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को जानकर हैरानी होगी कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे केंद्रीय मंत्रियों ने 700 से ज्यादा बार नॉर्थईस्ट गए हैं और रात भर वहां रुके हैं। उन्होंने उस मिट्टी को महसूस किया, लोगों की आंखों में उम्मीद देखी और उस भरोसे को विकास की नीति में बदला।
🔴 3. पीएम मोदी ने कहा, हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को सिर्फ ईंट और सीमेंट से नहीं देखा, हमने उसे इमोशनल कनेक्ट का माध्यम बनाया है। हम
Look East से आगे बढ़कर Act East के मंत्र पर चले। एक समय था जब पूर्वोत्तर को सीमांत क्षेत्र माना जाता था। आज, यह भारत की विकास गाथा में अग्रणी के रूप में गर्व से खड़ा है।
🔴 4. पीएम मोदी ने कहा, एक तरह से नॉर्थईस्ट टूरिज्म के लिए एक कम्पलीट पैकेज है। अब नॉर्थईस्ट में विकास का लाभ कोने-कोने तक पहुंच रहा है, तो इसका भी पॉजिटिव असर टूरिज्म पर पड़ रहा है।वहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी हुई है।
🔴 5. पीएम मोदी ने कहा, ''हमारा फोकस नॉर्थईस्ट के युवाओं के भविष्य पर है। इसलिए हमने एक के बाद एक शांति समझौते किए। युवाओं को विकास की मुख्यधारा में आने का अवसर दिया। पिछले 10-11 साल में 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने हथियार छोड़कर शांति का रास्ता चुना है।''
🔵 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' में मुकेश अंबानी ने क्या कहा?
🔴 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "मैं ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं। यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और हमारे सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी का एक शानदार प्रमाण है।"
🔴 मुकेश अंबानी ने कहा, ''रिलायंस के लिए यह गर्व की बात है कि वह उस क्षेत्र के सपनों को पूरा कर रहा है, जहां देश की सबसे तेज़ आर्थिक प्रगति हो रही है और जहां भारत की सबसे युवा आबादी है।"
🔵 मुकेश अंबानी ने किए 6 बड़े वादे, क्या-क्या है वो
मुकेश अंबानी ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों से 6 बड़े वादे किए हैं,
निवेश में बड़ी बढ़ोतरी: पिछले 40 वर्षों में रिलायंस ने उत्तर-पूर्व में करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब अगले 5 वर्षों में इसे बढ़ाकर 75,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। इससे 25 लाख से ज्यादा लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और 4.5 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
- Jio का विस्तार और AI: Jio ने अभी तक 90% आबादी को कवर कर लिया है और 5G के 50 लाख ग्राहक हैं। इस संख्या को इस साल दोगुना किया जाएगा। अब लक्ष्य है कि स्कूलों, अस्पतालों, कारोबारों और घरों तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत पहुंचाई जाए।
- किसानों और कारीगरों को बढ़ावा: रिलायंस रिटेल अब उत्तर-पूर्व से अनाज, फल और सब्जियों की खरीद को बढ़ाएगा ताकि किसानों की आमदनी बढ़े। यहां उच्च गुणवत्ता वाले FMCG उत्पादों के कारखाने लगाए जाएंगे और स्थानीय कारीगरों की कला को बढ़ावा मिलेगा।
- सौर ऊर्जा और बायोगैस पर जोर: उत्तर-पूर्व में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाया जाएगा। साथ ही 350 बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे जिससे बंजर जमीन को संपत्ति में बदला जा सके।
- स्वास्थ्य सेवा: मिजोरम यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर ब्रेस्ट कैंसर पर शोध किया जा रहा है। गुवाहाटी में आधुनिक रिसर्च लैब बनाई गई है जो भारत की सबसे बड़ी जीनोम सीक्वेंसिंग लैब्स में से एक होगी। मुकेश अंबानी ने कहा, ''हम उत्तर-पूर्व को हेल्थकेयर और रिसर्च का हब बनाना चाहते हैं।''
🔵 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' में गौतम अडानी ने क्या कहा?
🔴 अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा, "...पिछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाड़ियों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय सामने आ रहा है। यह कहानी विविधता, लचीलेपन और अप्रयुक्त क्षमता में निहित है...इस विकास के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को पहचानता है। प्रधानमंत्री जी (नरेंद्र मोदी), जब आपने कहा कि 'एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट', तो आपने उत्तर-पूर्व को एक नई चेतना दी।''
🔴 गौतम अडानी ने असम में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा कुछ महीने पहले ही की थी। उन्होंने कहा, अडानी ग्रुप अगले 10 सालों में पूरे नॉर्थईस्ट में और 50 हजार करोड़ का निवेश करेगा।
🔴 गौतम अडानी ने कहा, ''हमारा फोकस ग्रीन एनर्जी, हाइड्रो, स्मार्ट मीटर, पंप स्टोरेज, हाइवेज, डिजिटल इंफ्रास्क्रचर, पावर ट्रांसमिशन, रोड, लॉजिस्टिक्स, स्किल और वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के जरिए कैपिसिटी बिल्डिंग पर होगा।''












Click it and Unblock the Notifications