मन की बात: पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण वाले बयान पर करीना कपूर ने कही ये बात

मन की बात: पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण वाले बयान पर करीना कपूर ने कही ये बात

Kareena Kapoor Reaction on PM Narendra Modi Mann ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 जनवरी) को साल 2021 का पहला रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की। पीएम मोदी ने मन की बात में इस बार महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में महिलाओं ने जिस तरह से काम किया है, उसको देखकर प्रेरणा मिलती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चार भारतीय महिला पायलटों से लेकर आदिवासी महिलाओं की प्रेरक कहानी के बारे में भी जिक्र किया। पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण वाली बातों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर करीना कपूर ने लिखा है, आज की देश की बेटी डरती नहीं है।

Kareena Kapoor

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''नॉन- कमर्शियल फ्लाइट उड़ाने से लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़ी है। देश की बेटी (राष्ट्र की बेटी) आज निडर, साहसी और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बराबर की भागीदार हैं।'' करीना कपूर ने पोस्ट के साथ हैशटैग #WomenSupportingWomen #MannKiBaat #PMOINDIA शेयर किए।

पीएम मोदी ने मन की बात में अमेरिका के सैन फ्रांसिसको से बिना कहीं रूके भारत के बेंगलुरू तक पहुंचने वाले विमान की कमान संभालने वाली चार भारतीय महिला पायलटों का जिक्र किया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जबलपुर के चिचगांव में दिहाड़ी पर एक चावल मिल में काम करने वाली आदिवासी महिलाओं की प्रेरक कहानी भी बताई थी। पीएम मोदी ने बताया था कि कैसे मिल का काम कोरोना काल में रूक जाने के बाद इन महिलाओं ने हार नहीं मानी और स्व सहायता समूह बनाकर उसी चावल मिल को खरीद लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+