कोरोना के बेकाबू हालात पर PM मोदी की हाईलेवल बैठक, बोले- एकजुट और तेजी से काम कर रही सरकार
कोरोना के बेकाबू हालात पर PM मोदी मंत्रियों के साथ करेंगे हाईलेवल बैठक, महाराष्ट्र, UP समेत 9 राज्यों पर होगा फोकस
नई दिल्ली, 30 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। पिछले एक हफ्ते से देश में औसतन साढ़े तीन लाख रोजाना नए कोविड-19 केस सामने आ रहे हैं और 3 हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। देश में कोरोना वायरस के बेकाबू हालात पर स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 अप्रैल) कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई इस हाईलेवल मीटिंग में पीएम मोदी ने हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का रिव्यू किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए सरकार एकजुट और तेजी से काम कर रही है।

पीएम मोदी कोरोना की स्थिति पर लगातार कर रहे हैं बैठकें
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की देश में मौजूदा स्थिति की निरंतर समीक्षा करने के लिए हर दिन बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इससे पहले सेना प्रमुख के साथ शुक्रवार को बैठक की। इसके अलावा पीएम मोदी ने हाल ही के दिनों में राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वैक्सीन निर्माता कंपनियों, फार्मास्यूटिकल उद्योग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं। जिसमें कोविड-19 को नियंत्रण में लाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। ऑक्सीजन उत्पादन और इसके परिवहन के बारे में चर्चा करने के लिए देश भर के ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ भी पीएम मोदी ने बैठक की है।
The Council of Ministers met today to discuss the situation arising out of the second wave of COVID in the country. PM Narendra Modi said that all arms of the Government are working unitedly & rapidly to deal with the situation: Ministry of Information & Broadcasting pic.twitter.com/ooJQlGGXAx
— ANI (@ANI) April 30, 2021
पीएम मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं को अपने उत्पादन को बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही नए वैक्सीन को देश में मंजूरी दी जा रही है। वैक्सीन निर्माताओं को अपने स्टॉक का 50 प्रतिशत राज्य सरकारों और खुले बाजार में बेचने की अनुमति दी गई है। हालांकि वैक्सीन के दामों की घोषणा पहले करने को कहा गया है।
देश में वर्तमान में 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त में दी जा रही है। जबकि 18 वर्ष और इससे अधिक के लिए टीकाकरण 1 मई से शुरू हो रहा है। जिसके लिए कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। हालांकि देश के ज्यादातर राज्यों ने कहा है कि वो 1 मई से सभी लोगों को वैक्सीनेट नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके पास स्टॉक नहीं हैं। वैक्सीन निर्माताओं कंपनी ने उन्हें वैक्सीन आपूर्ति के लिए 15 मई तक इंतजार करने को कहा है।
अप्रैल 2021 में कोरोना पर PM मोदी ने की 21 बैठकें
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल में 21 बैठकें कोविड-19 की स्थिति पर की है। मार्च 2020 के बाद से पीएम मोदी ने एक महीने में सबसे ज्यादा 21 बैठकें इस महीने कीं। एक महीने में कोविड-19 संबंधित समीक्षाओं और बैठकों की यह सबसे अधिक संख्या है।












Click it and Unblock the Notifications