हिमाचल में इन दिनों जमानती सरकार चल रही है - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री #नरेंद्र_मोदी यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स की आधारशिला रखेंगे
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने तूफानी हिमाचल दौरे के दौरान बिलासपुर में कोठीपुरा के पास बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS का शिलान्यास किया। करीब 205 एकड़ में बनने वाले इस संस्थान पर कुल 1351 करोड़ लागत आयेगी। प्रधानमंत्री ने लूहणू क्रिकेट मैदान में बने इंडोर स्टेडियम में एम्स के साथ ऊना में बनने वाली ट्रिप्पल आईटी का भी शिलान्यास किया और कांगड़ा के कंदरोड़ी में स्टील प्लांट का उद्घान किया।

पढ़ें लाइव अपडेट्स-
- हिमाचल को अच्छे सड़कों और उचित बिजली की जरूरत है उसके बाद ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इसलिए राज्य की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी- पीएम मोदी
- हिमाचल प्रदेश में 13 विकास परियोजनाएं हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी- पीएम मोदी
- 40 से अधिक वर्षों के लिए, OROP लंबित था अब, हमने 4 में से 3 किश्तों को बांटा है, जिससे हमारे पूर्व सैनिकों की मदद मिली- पीएम मोदी
- हिमाचल में इन दिनों जमानती सरकार चल रही है - पीएम मोदी
-

- पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र
- IIT का मतलब एक कॉलेज का जुड़ना भर नहीं है, ये कोई इमारत नहीं है. ये हिमाचल और देश को आधुनिक बनाने का कदम है : पीएम
- ये एम्स हिमाचलवासियों के लिए संजीवनी लेकर आया है साथ ही ये राज्य के पर्यटन में भी बढ़ोतरी करेगा: पीएम
- हिमाचल प्रदेश में एम्स आने से राज्य के इस हिस्से में लोगों के लिए व्यापक लाभ मिलेगा- पीएम
- अगर ऐसे हिमाचल के लिए कुछ करने का मौका मिले तो यह सौभाग्य की बात है- पीएम
- हिमाचल देवभूमि है, वीर माताओं की भूमि है और ये वीर-ओजस्वी सपूतों की भूमि है: पीएम
- मैं उन लोगों का धन्यवाद करता हूं जो आज बड़ी संख्या में हमारे साथ जुड़ चुके हैं। मैं हिमाचल प्रदेश के इस देवभूमि और वीर भूमि में आकर खुश हूं- पीएम मोदी
-

- पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- हिमाचल के साथ मेरा विशेष नाता रहा है: पीएम
इससे पहले प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बिलासपुर के लूहणू मैदान पर पहुंचे। जहां प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री को हिमाचली टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रिय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह,नेता प्रतिपक्ष. प्रेम कुमार धूमल, सासंद शांता कुमार, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications