पीएम मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया, बिबेक देबरॉय बने अध्यक्ष
बिबेक देबरॉय जाने-माने इकोनॉमिस्ट हैं और जनवरी, 2015 में नीति आयोग की स्थापना के बाद से ही उसके मेंबर हैं। उन्हें मौजूदा सरकार का थिंकटैंक भी माना जाता है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया है जो उनको आर्थिक मुद्दों पर सलाह देने का काम करेगी। इस परिषद का अध्यक्ष बिबेक देबरॉय को बनाया गया है।

पीएम की 5 सदस्यीय आर्थिक सलाहकार परिषद में प्रतिष्ठित और श्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों को शामिल किया गया है। इस परिषद में डॉ सुरजीत भल्ला, डॉ रथिन रॉय और डॉ आशिमा गोयल को भी शामिल किया गया है। नीति आयोग के मुख्य सलाहकार रतन वटाल को इसका सदस्य सचिव बनाया गया है।
बिबेक देबरॉय जाने-माने इकोनॉमिस्ट हैं और जनवरी, 2015 में नीति आयोग की स्थापना के बाद से ही उसके मेंबर हैं। उन्हें मौजूदा सरकार का थिंकटैंक भी माना जाता है।
आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार परिषद का मुख्य कार्य आर्थिक मामलों पर पीएम मोदी को सलाह देने का होगा। इसके लिए ये परिषद पहले अध्ययन करेगी और इसके बाद देश के आर्थिक हालातों पर पीएम मोदी को सलाह देने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications