मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने सरदार पटेल का सम्मान नहीं किया

अहमदाबादः गुजरात चुनाव में सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है आज यानि बुधवार को पीएम मोदी और कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी आज चार रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की पहली रैली मोरबी में हैं। पहली रैलाी के संबोधन के बाद पीएम मोदी सोमनाथ के प्राची में पहुंचे।

PM Narendra Modi In Gujarat Morbi Live: Addresses Rally target congress

रैली में बोलते हुए मोदी ने कहा कि मैंने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की यात्रा की है। यहां लोगों में उत्साह उल्लेखनीय है।

सोमनाथ मंदिर के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि यदि सरदार पटेल नहीं होते, तो सोमनाथ में मंदिर बनना कभी संभव नहीं होता। रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

रैली में बोलते हुए पीएम ने कहा, हमारा संकल्प है बच्चों को पढाई, युवाओं को कमाई और बुजुर्गों को दवाई, इसमें कोई कमी न रहे और ऐसी योजनाओं से सतत विकास के मार्ग पर चल रही है।

सोमनाथ के प्राची की रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल का सम्मान नहीं किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि सोमनाथ के दर्शन करने वालों को इतिहास भी मालूम है? सोमनाथ मंदिर को नाना ने नहीं बनवाया था।

पीएम मोदी ने मोरबी रैली में बोलते हुए दावा किया कि पहले आठ हजार हेक्टेयर सिंचाई जमीन थी, अब 1.20 लाख हेक्टेयर जमीन है। हम गरीबों का पैसा किसी को भी लूटने नहीं देंगे।

रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। मोदी ने रैली में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को भी याद किया। उनका कहना था कि साल 1980 में बाढ़ के समय इंदिरा गांधी मुंह पर रूमाल रखकर गुजरात में आई।

पीएम ने रैली में कहा कि चार कृषि विश्वविद्यालय बनाए, वहीं कांग्रेस के राज में एक भी विश्वविद्यालय नहीं बना था।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस का विकास मॉडल हैंडपंप और बीजेपी का नर्मदा की पाइपलाइन है।हमने नर्मदा का पानी कोन-कोने तक पहुंचाने की कोशिश की है।

कांग्रेस गुजरात की धरती पर आकर अनाप-शनाप भाषा बोल रही है। मोदी ने राहुल गांधी के ट्वीट पर वार किया और कहा कि एक ही परिवार देश पर बरसों से राज रहा है।

हमने खेतों में पानी पहुंचाया तो इससे किसानों की आमदनी बढ़ी। आज पूरे गुजरात में किसानों को यूरिया की कोई दिक्कत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+