दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, पाटीदारों के कार्यक्रम में होंगे शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ करेंगे और 6 किलोमीटर लंबी अहमदाबाद मेट्रो सेवा के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी उमिया धाम मंदिर की नींव भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्व उमिया धाम के विशाल मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगे। ये पहला अवसर होगा जब पीएम मोदी पाटीदारों के आरक्षण की मांग के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये कड़वा पटेल समाज का है जहां पीएम मोदी आज उमिया मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे।
जामनगर से अपने दो दिवसीय दौरे की शुरूआत कर रहे पीएम मोदी 750 बेड वाला गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अस्पताल के पीजी हॉस्टल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात को राजभवन में विश्राम करेंगे। गुजरात के दौरे पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।
पीएम मोदी मंगलवार( 5 मार्च) को गांधीनगर के अडलाज में नवनिर्मित मंदिर में माता अन्नपूर्णा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मंदिर परिसर में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रशिक्षण सह छात्रावास की आधारशिला भी रखेंगे। मंगलवार को दोपहर बाद पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदौर जाने के लिये रवाना होंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications