PM मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां लाए

PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां लाए

PM Narendra Modi greetings Diwali 2022: देशभर में आज दीपावली की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की सुबह देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।'' अपने एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, ''सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली प्रकाश और चमक का त्योहार है। यह पावन पर्व आपके और हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे उम्मीद है कि ये दिवाली आपके दोस्तों और परिवारों के लिए शानदार होगी।''

Narendra Modi

पीएम मोदी छोटी दिवाली पर भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिपावली महोत्सव मनाए गए थे। पीएम मोदी ने अयोध्या में दीपावली महोत्सव की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। पीएम मोदी ने लिखा था, ''अवधपुरी अति रुचिर बनाई। देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई।। लाखों दीयों से जगमगा रही अयोध्या नगरी में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का दृश्य मन को मोह लेने वाला है।'' अयोध्या में दीपावली के खास मौके पर 18 लाख दीये जलाएं गए हैं।

पीएम मोदी ने अयोध्या से भी देशवासियों को दीपावली की बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था, ''दीप से दीपावली तक, यही भारत का दर्शन है, यही भारत का चिंतन है,यही भारत की चिरंतर संस्कृति है।'' पीएम मोदी ने कहा था, ''हमारे यहां जब भी समाज ने कुछ नया किया, हमने एक नया उत्सव रच दिया, सत्य की हर विजय के, असत्य के हर अंत के..., मानवीय संदेश को हमने जितनी मजबूती से जीवंत रखा, इसमें भारत का कोई सानी नहीं है।''

पीएम मोदी ने कहा था, ''दीपावली के दीपक हमारे लिए केवल एक वस्तु नहीं है। ये भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जापुंच हैं।'' पीएम मोदी ने कहा था, ''जगत प्रकास्य प्रकासक रामू। अर्थात, भगवान राम पूरे विश्व को प्रकाश देने वाले हैं। वो पूरे विश्व के लिए एक ज्योतिपुंज की तरह हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+