प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पकिस्तान में सिख श्रद्धालुओं की मौत पर जाहिर किया दुख

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब में हुए बस-रेल हादसे में 19 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में सिख श्रद्धालुओं की दुखद मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों और उनके दोस्तों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल श्रद्धालु जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो। बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब स्थित शेखुपुरा जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रेन से टक्कर हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हादसे में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सिख श्रद्धालुओं से भरी बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिसमे से 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

pm

घायलों को शेखुपुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर रेलवे और स्थानीय राहत व बचाव के लोग पहुंच गए हैं। सभी डिविजनल अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देष दिया गया है। शेखुपुरा के डीपीओ मोहम्मद गाजी सलाहुद्दीन ने भी मौके पर मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर 1.30 बजे शेखुपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। घटना के बाद डिविजनल इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।

डीपीओ ने बताया कि बस में सिख यात्री सवार थे और ये सभी लोग ननकाना साहब से लौट रहे थे। रेल मंत्री शेख राशिद ने पूरे हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों की मौत पर दुख जाहिर करते हुए घायलों को बेहतर मेडिकल सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+