पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया Eastern Dedicated Freight Corridor, कहा- इससे हर किसी को होगा लाभ
नई दिल्ली। Eastern Dedicated Freight Corridor (EDFC): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) के 'न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन' और प्रयागराज में EDFC के परिचालन नियंत्रण केंद्र (OCC) का उद्घाटन किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत को 21वीं सदी की नई पहचान देने वाला दिन है। भारत और भारतीय रेल का सामर्थ्य बढ़ने वाला है। आज हम आजादी के बाद का सबसे बड़ा और आधुनिक रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट धरातल पर उतरता देख रहे हैं। व्यापारी हों, किसान हों या उपभोक्ता, हर कोई इससे लाभान्वित होगा।
Recommended Video

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश की प्राथमिकता बेहतर कनेक्टिविटी है। इसी सोच के लिए देश में बीते 6 साल से आधुनिक कनेक्टिविटी के हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब 'न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन' के फ्रेट कॉरिडोर रूट पर पहली मालगाड़ी चली तो उसमें से नए भारत और आत्मनिर्भर भारत की गूंज सुनाई दी है। प्रयागराज में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी नए भारत के नए सामर्थ्य का प्रतीक है। ये दुनिया के बेहतरीन और आधुनिक कंट्रोल सेंटर में से एक है।
पीएम मोदी ने कहा कि मालगाड़ियां जब समय पर पहुंचेगी तो हमारा लॉजिस्टिक नेटवर्क सस्ता होगा, देश में उद्योग के लिए बेहतर माहौल बनेगा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ेगा, निवेश के लिए भारत और आकर्षक बनेगा, देश में रोजगार के अनेक अवसर तैयार होंगे। ये फ्रेट कॉरिडोर आत्मनिर्भर भारत के बहुत बड़े माध्यम बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस रेलवे को अक्सर निशाने पर लिया जाता है, वही सेवा भाव से मुश्किल परिस्थितियों में देश के काम आता है, जैसा कोरोना काल में भी देखा गया है। वैसे तो इस प्रोजोक्ट को 2006 में ही मंजूरी मिल गई थी लेकिन 2014 तक भी एक किमी का ट्रैक तक नहीं बिछा था। अब आने वाले कुछ महीनों में ही 1100 किमी का काम पूरा हो जाएगा।
देश की 100वीं किसान रेल को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, महाराष्ट्र से बंगाल तक चलेगी












Click it and Unblock the Notifications