मोदी ने अपनी पार्टी से मांगी खातों की जानकारी, केजरीवाल ने नीयत पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री ने कहा है कि भाजपा के सभी विधायक और सांसद 8 नवंबर 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक के बीच की बैंक डिटेल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पास जमा कराएं।
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर संसद में मचे सियासी घमासान और विपक्ष के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ने भाजपा के सभी विधायकों और सांसदों से उनकी बैंक डिटेल मांगी है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि भाजपा के सभी विधायक और सांसद 8 नवंबर 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक के बीच की बैंक डिटेल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पास जमा कराएं।
सांसदों और विधायकों को 1 जनवरी 2017 को यह बैंक डिटेल जमा करने को कहा गया है। हालांकि इस फैसले के बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है।
सांसदों और विधायकों को 1 जनवरी 2017 को यह बैंक डिटेल जमा करने को कहा गया है। प्रधानमंत्री के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है।
इस फैसले के बाद यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बैंक डिटेल को सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि इस फैसले के बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है।
गौरतलब है कि विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की जानकारी पहले से भाजपा के नेताओं को थी, जिससे उन्होंने अपना काला धन पहले ही ठिकाने लगा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस नए फैसले को विपक्ष के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।
केजरीवाल ने पूछा, 8 नवंबर के बाद की डिटेल क्यों?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने 8 नवंबर के बाद की बैंक डिटेल क्यों मांगी है। 8 नवंबर से 6 महीने पुरानी बैंक डिटेल मांगिए।
केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को अपने दोस्तों अंबानी, अडानी, पेटीएम और बिग बाजार के 6 महीने पुराने बैंक खातों की डिटेल भी लेनी चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, तो अब भाजपा के MP और MLA अमित शाह को अपनी बैंक डिटेल देंगे और अमित शाह काला धन की चेकिंग करेंगे?
Why after Nov 8? Pl take details of 6 months bfore Nov8. Also Modi ji shud obtain bank acc of his friends- ambanis, adanis, PayTM, Big Bazar https://t.co/FdU0MbXBPe
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 29, 2016












Click it and Unblock the Notifications