Coronavirus: भाजपा सांसदों से बोले पीएम मोदी- अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरुक करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में कोरोना वायरस को लेकर प्रमुखता से चर्चा हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सभी सांसद अपने क्षेत्र में जाएं और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करें।

Recommended Video

    PM Modi ने Coronavirus पर Awareness के लिए Media की तारीफ की | वनइंडिया हिंदी
    PM Narendra Modi asked MPs to visit their constituencies to make people aware about Coronavirus

    पीएम मोदी ने इस दौरान डॉक्टरों, नर्सों के अलावा एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर काम करने वाले स्टाफ के प्रयासों की तारीफ की। वहीं, कोरोना वायरस को लेकर खबरों पर मीडिया की भी तारीफ की और कहा कि इस दौरान मीडिया ने पॉजिटिव खबरें दिखाईं। पीएम मोदी ने कहा कि बजट सत्र पूरा चलेगा और संसद 3 अप्रैल तक चलेगी।

    बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कुछ सांसदों द्वारा सत्र की अवधि को कम करने के संबंध में लिखे गए पत्र पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम देश के 130 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि हैं, इसलि सत्र को कम नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी के सांसदों से कहा कि वे कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करें।

    वहीं, पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर पार्टी को निर्देश दिया कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतें और जहां पार्टी विपक्ष की भूमिका में है, वहां 15 अप्रैल तक कोई आंदोलन या प्रदर्शन ना करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुद्दा है तो उस पर ज्ञापन दिया जा सकता है लेकिन सड़कों पर आंदोलन ना हो। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है, वहीं इस वायरस के कारण देश में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार सतर्क है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+