मोदी ने दिखाई दरियादिली, फिजी को 70 मिलियन डाॅलर की मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिजी में जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। मोदी ने फिजी की संसद को संबोधित करते हुए फिजी के लिए वीजा आॅन अराइवल, छात्रों को डबल स्काॅलरशिप सहित देश को 70 मिलियन डाॅलर की मदद देने की घोषणा की। कहा कि भारत के लिए फिजी का हमेशा विशेष स्थान रहेगा। लोकतंत्र दोनों देशों को आपस में जोड़ता है। मोदी ने फिजी समकक्ष बैनीमरामा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मुद्दों पर करार किए गए.

प्रधानमंत्री ने फिजी की संसद को बिजली और लघु उद्योग के लिए 70 मिलियन, ग्रामीण विकास के लिए 5 मिलियन और चीनी उद्योगों को उन्नत करने के लिए 5 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया। कहा कि हम दोनों ही देश की संसद में महिला स्पीकर हैं। फिजी को भारत से बेहतर बताते हुए मोदी ने कहा कि यहां संसद के हर सात सदस्यों में एक महिला है जबकि भारत में हर 9 सदस्यों में एक महिला सांसद हैं।
तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को फिजी पहुंचे थे। पिछले 33 सालों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली फिजी यात्रा है। इससे पहले 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने फिजी की यात्रा की थी। 'डिजिटल फिजी' बनाने का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि हम इस दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं।
विंड और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में मोदी ने भविष्य में फिजी के साथ काम करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। मोदी ने क्लाइमेट चेंज के मसले पर भी काम करने पर जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications