PM Modi, Sheikh Hasina summit: पीएम मोदी और शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग आज, सालों बाद सीमापार चल सकती है ट्रेन

PM Modi, Sheikh Hasina virtual summit: पीएम मोदी और शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग आज, 55 साल बाद सीमापार चल सकती है ट्रेन

Narendra Modi and Sheikh Hasina hold virtual summit today: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के बीच आज गुरुवार (17 दिसंबर) को वर्चुअल मीटिंग होने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑनलाइन बैठक में भारत और बांग्लादेश के बीच 55 सालों के बाच सीमापार रेलगाड़ी चलाने पर सहमित हो सकती है। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे लाइन के अलावा भारत और बांग्लादेश में कई अन्य समझौते पर आज की बैठक में मुहर लगाई जा सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि असम और पश्चिम बंगाल का बांग्लादेश से बेहतर संपर्क के लिए चिलहाटी-हल्दीबाड़ी रेलवे मार्ग का उद्घाटन होने पर चर्चा होगी।

Sheikh Hasina

Recommended Video

    PM Modi और Sheikh Hasina के बीच Virtual Summit, Chilahati-Haldibari रेल लिंक शुरु | वनइंडिया हिंदी

    आज के बैठक में हो सकते हैं 5 समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के बीच आज होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बैठक में पांच समझौते पर बैठक हो सकती है। इसके अलावा बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी के मौके पर दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी कर सकते हैं।

    प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार (16 दिसंबर) को बांग्लादेश के पाकिस्तान से अलग होने के 49 साल पूरे होने पर देश को संबोधित किया था। उन्होंने कह था कि बांग्लादेश में सभी धर्म और जाति के लोगों को रहने का समान अधिकार मिला हुआ है। शेख हसीना ने ''ग्रेट विक्ट्री डे'' पर सत्तारूढ़ बांग्लादेश अवामी लीग द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा, बांग्लादेश में सभी धर्मों के लोगों को रहने के लिए समान सुविधाएं हैं, क्योंकि उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना बलिदान दिया है।

    अपने संबोधन के दौरान शेख हसीना ने कहा कि बंगबंधु की मूर्ति पर विवाद पैदा करने की कोशिश की गई है। लेकिन लोगों को ये समझना चाहिए कि बांग्लादेश गैर सांप्रदायिक भावना वाला देश है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+