जम्मू कश्मीर के परिसीमन को लेकर हो सकती है पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक, नहीं मिलेगा विशेष दर्जा
नई दिल्ली, जून 20। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 24 जून को जम्मू कश्मीर को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले कई कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर इस बैठक का मुद्दा क्या होगा? हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक कोई जानकारी नहीं है कि इस मीटिंग का मुद्दा क्या होगा? ऐसे में पता चला है कि ये ऑल पार्टी मीटिंग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के परिसीमन को लेकर होगी। NDTV की खबर के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से ये जानकारी है कि पीएम की सर्वदलीय मीटिंग में परिसीमन को लेकर चर्चा हो सकती है। इसकी संभावना इसलिए भी है कि अगले कुछ दिनों में परिसीमन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियों के बारे में विभिन्न सूचनाओं पर चर्चा करने के लिए जम्मू कश्मीर के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक करेंगे।

जम्मू कश्मीर को अभी नहीं दिया जाएगा विशेष दर्जा
Recommended Video
इस जानकारी के बाद उन अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है, जिसमें ये कहा जा रहा था कि ये ऑल पार्टी मीटिंग जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा फिर से दिए जाने को लेकर होगी, क्योंकि इसके लिए संसद की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी। हालांकि सरकार ने ये वादा जरूर किया था कि सही समय आने पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन वह समय अभी तक नहीं आया है।
क्यों जरूरी है परिसीमन अभ्यास?
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया जाए, क्योंकि वहां लंबे समय से राष्ट्रपति शासन लागू है। साथ ही परिसीमन अभ्यास होने के बाद ही वहां चुनाव हो सकते हैं। आपको बता दें कि परिसीम अभ्यास में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं को फिर से निर्धारित किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक में जम्मू कश्मीर के नेता उमर अब्दुल्ला, फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मु्फ्ती के शामिल होने पर सस्पेंस नजर आ रहा है। संभव है कि ये तीनों ही नेता इस मीटिंग में शामिल भी ना हों।












Click it and Unblock the Notifications