बेंगलुरु में पीएम मोदी- बताया कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का मतलब, किया राहुल द्रविड़ का जिक्र
Recommended Video

PM Narendra Modi जब Karnataka के Congress Govt पर हुए हमलावर
बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में परिवर्तन यात्रा रैली कर विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज कर दिया। पीएम मोदी की इस रैली के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। करीब 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद है। हालांकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले कन्नड़ समर्थित संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। ये वही संगठन हैं, जिन्होंने बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दिन भी बंद का ऐलान किया था जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
PMAY-U के तहत कर्नाटक के लिए अब तक 3 लाख 36 हजार घरों को स्वीकृति दी गई है। लेकिन इसमें से अब तक सिर्फ 38 हजार घर ही पूरे हो पाए हैं। करीब 2 लाख स्वीकृत घरों के लिए तो अब तक काम भी नहीं शुरू हुआ है। क्या गरीबों, मध्यम वर्ग के लिए संवेदनशील कोई सरकार ऐसी लापरवाही कर सकती है: पीएम मोदी
ये कर्नाटक की संस्कृति है, जो निस्वार्थ भाव से काम करना सिखाती है, दूसरों के लिए जीना सिखाती है। लेकिन आज यहां ऐसी सरकार है, जो कर्नाटक के लोगों की पूरी मेहनत पर पानी फेर रही है। कांग्रेस सरकार ने अपनी पार्टी की परंपरा पर चलते हुए, सिर्फ अपना और अपने लोगों का भला किया है: पीएम मोदी
साथियों, कर्नाटक के अपराध मुक्त होने के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त होने का भी समय आ गया है। कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का सपना सच होने में अब बहुत समय नहीं बचा है। कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का अर्थ है भ्रष्टाचार, वंशवाद, और विभाजन की राजनीति करने वाली सोच से मुक्त कर्नाटक : पीएम मोदी
पूरी दुनिया में Ease Of Doing Business की बात की जाती है, हमारी सरकार Ease Of Living की बात करती है लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के रहते यहां Ease of Doing Murder की चर्चा होती है। स्थिति ये है कि कर्नाटक सरकार का राजनीतिक विरोध करना भी जान जोखिम में डालने के बराबर है: पीएम मोदी
गांव और कृषि के क्षेत्र में साढ़े चौदह लाख रुपये का रिकॉर्ड आवंटन इस बार के बजट में किया गया है। 51 लाख नए घर, 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें, लगभग 2 करोड़ शौचालय, पौने दो करोड़ घरों में बिजली, इसका सीधा लाभ देश के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा: पीएम मोदी
इस वर्ष गांव और कृषि क्षेत्र में लगभग साढ़े 14 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। 51 लाख नए घर, 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें, लगभग 2 करोड़ शौचालय, पौने दो करोड़ घरों में बिजली, इसका सीधा लाभ देश के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा: पीएम मोदी
फल और सब्जियां पैदा करने वाले किसान हमारे लिए TOP प्रायरटी पर हैं। TOP यानि Tomato, Onion & Potato, पैदा करने वाले किसानों को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन ग्रीन्स की घोषणा की गई है। दूध के क्षेत्र में अमूल मॉडल बहुत कामयाब रहा वैसे ही ऑपरेशन ग्रीन्स किसानों के लिए लाभकारी रहेगा: पीएम मोदी
सरकार ने इस वर्ष देश भर में 9,000 kms से ज्यादा नेशनल हाइवे बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतमाला परियोजना के तहत 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपए की लागत राशि से 35 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सरकार देश के 600 बड़े रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम भी हाथ में ले रही है: पीएम मोदी
बेंगलुरू के लोगों की ही एक बड़ी परेशानी की बात करूं, तो उसके समाधान की शुरुआत, हाल में प्रस्तुत किए गए बजट से, हो चुकी है। बेंगलुरू में 17 हजार करोड़ रुपए की लागत से 160 किलोमीटर लंबे सब-अरबन रेलवे नेटवर्क पर काम शुरु हो जाएगा। इससे शहर के 15 लाख commuters को फायदा होगा: पीएम मोदी
रैली से पहले पुलिस ने रैली स्थल के पास कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। ये छात्र पैलेस मैदान के बाहर पकौड़े बेचकर सांकेतिक तौर पर पीएम मोदी के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे थे। बता दें कि बीते दिनों पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में पकौड़ों का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर कोई पकौड़े बेच कर 200 रुपए कमा रहा है तो उसे रोजगार नहीं माना जाएगा क्या? (तस्वीर में- पकौड़ा बेचते छात्र)

READ MORE




















Click it and Unblock the Notifications