डिजिधन मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, पढ़िए 10 बड़ी बातें

डिजिधन मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया भीम ऐप। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भीम ऐप दुनिया के लिए अजूबा होगा। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर हमले का मौका नहीं जाने दिया...

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की कवायद में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास तरीके अपना रहे हैं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम आयोजित डिजिधन मेले में डिजिटल पेमेंट के लिए BHIM ऐप लॉन्च किया। उन्होंने इस ऐप को देश की जनता के लिए नए साल की सौगात बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐप को लॉन्च करते समय पहला पेमेंट खादी ग्रामोद्योग को किया। उन्होंने एक शॉल की खरीदारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े ऐलान किए। पढ़िए उनके संबोधन की बड़ी बातें...

modi delhi भीम ऐप की लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, पढ़िए बड़ी बातें

पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

- डिजिधन मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया भीम ऐप। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भीम ऐप दुनिया के लिए अजूबा होगा। बिना इंटरनेट के ये ऐप काम करेगा।
- पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट के लिए जरूरी नहीं कि इंटरनेट की व्यवस्था हो। इस ऐप में बिना नेट के इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का मंत्र था कि गरीबों को शक्तिशाली बनाया जाए। यही कोशिश हमने शुरू की है। इसीलिए बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर इस ऐप का नाम BHIM दिया गया है। वह दिन दूर नहीं है, जब सारा कारोबार भीम ऐप के जरिए चलेगा।
- पीएम मोदी ने कहा कि अंगूठे के जरिए ही इस ऐप को संचालित किया जा सकता है। एक जमाना था जब अंगूठा लगाने वालों को अनपढ़ कहा जाता था, लेकिन अब अंगूठा ही आपकी पहचान बन गया है। अब आपका अंगूठा ही आपका बैंक होगा, आपका कारोबार और आपकी पहचान बनेगा।
- पीएम मोदी ने कहा कि आशावादी लोगों के लिए पर्याप्त अवसर हैं। निराशावादी लोगों के लिए कोई दवा नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि भीम ऐप के रूप में देश की जनता को 2017 का सबसे उत्तम नजराना दे रहा हूं।
- तकनीक सबसे बड़ी ताकत है कि यह गरीबों को शक्तिशाली बना सकती है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर मेगा ड्रॉ निकाला जाएगा और करोड़ों रुपयों के इनाम बांटे जाएंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विरोधी उनके 8 नवंबर के नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों को जवाब देते हुए कहा कि हमें चुहिया ही तो निकालनी थी। चुहिया किसानों का अनाज कुतर देती थी। इससे उन्हें बहुत नुकसान होता था। अब जबकि चुहिया निकल गई है तो लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
- पीएम मोदी ने विरोधियों पर हमले का कोई मौका नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि पहले लोग सुबह अखबार खोलते थे तो ये जानना चाहते थे कि आखिर आज कितना पैसा गया। कितने करोड़ का नुकसान हुआ। आज लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर कितना पैसा आ रहा है। कितने का फायदा हुआ है।
- संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिधन व्यापार योजना का लकी ड्रॉ निकाला। साथ ही उन्होंने लकी ग्राहक योजना का ड्रॉ भी निकाला। इस दौरान उन्होंने बताया इस योजना के जरिए 100 दिनों तक कई परिवारों को फायदा मिलेगा। उन्हें इस योजना के तहत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ये योजनाएं गरीबों के लिए हैं। इसमें व्यापारी धन योजना भी है, जिसमें साप्ताहिक तौर पर इनाम दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:- डिजिधन मेले में PM मोदी ने लॉन्च किया भीम ऐप, बताई खूबियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+