PM मोदी ने मुंबई में मेक इन इंडिया के तहत बने मेट्रो कोच का उद्घाटन किया

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मेक इन इंडिया के तहत बने मुंबई मेट्रो के पहले कोच का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो के अधिकारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नए कोच और ट्रेन का दौरा किया। वो बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साथ बैठक के बाद मुंबई आए। वो चंद्रयान 2 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के मौके पर वहां गए थे। लेकिन वैज्ञानिकों को इसमें कामयाबी नहीं मिली और चंद्रयान 2 की लैंडिंग नहीं हो पाई।

PM naredra modi Inaugurates Mumbai Metros 1st Coach Built Under Make In India

मुंबई पहुंचने के बाद मोदी ने मोदी ने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में गणपति की पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने खराब मौसम की वजह से अंतिम समय में अपनी नागपुर यात्रा रद्द कर दी। मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की। 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम पीएम मोदी की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं में से एक है। 'मेक इन इंडिया' के अंतर्गत विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और सेवा गतिविधियों में 25 क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिन्हें बढ़ावा दिया जा सकता है।

मुंबई मेट्रो लाइन भारत की वित्तीय राजधानी में परिवहन में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड के बीच 33.5 किलोमीटर का कॉरिडोर ग्रेटर मुंबई में यातायात को कम करेगा। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसी है। इसे केंद्र और महाराष्ट्र सरकार 50-50 फीसदी भागेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+