ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो को हुआ कोरोना, PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो मंगलवार के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के कोरोना वायरस संक्रमण से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बोलसोनारो ने मंगलवार को राजधानी ब्रासीलिया में पत्रकारों से बातचीत में अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी। उन पर हाल ही में सार्वजानिक स्थलों पर मास्क ना पहनने का आरोप लगा था।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह कोरोनो वायरस से तेजी से उबरेंगे। बोलसनारो ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने बुखार, मांसपेशियों में दर्द और अस्वस्थता के बाद सोमवार को फेफड़े का एक्स-रे कराया। मंगलवार तक, मेरा बुखार कम हो गया था। इसके लिए उन्होंने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को जिम्मेदार बताया है। बता दें कि, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को डॉक्टरों ने कोरोना के इलाज में मददगार नहीं माना है।
ब्राजील में अब तक 15 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 65 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और इस महामारी से मौत के मामलों में दुनिया में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications