राम मंदिर पर जारी बहस के बीच काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी और मोहन भागवत
नई
दिल्ली। नवंबर महीने की 12 तारीख काशी के लोगों के लिए बेहद खास होगी। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी काशी के लोगों को दिवाली का तोहफा देंगे। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति और संगठन की भूमिका के मद्देनजर वाराणसी में मौजूद रहेंगे। ये पहली बार होगा जब संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ काशी में मौजूद होंगे। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
2400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
काशी के दौरे पर पीएम मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरे पर पीएम मोदी 2400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी काशी में गंगा जल परिवहन के सबसे प्रमुख मल्टी मॉडल वाराणसी टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड का शुभांरभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मोहन भागवत भी काशी में रहेंगे मौजूद
दूसरी तरफ, पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भी वाराणसी के दौरे पर पहुंचेगे। मोहन भागवत तीन दिनों तक वाराणसी में रहेंगे। वाराणसी में पहली बार मोहन भागवत और पीएम मोदी एक साथ नजर आएंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जारी बहस को देखते हुए भागवत के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
जबकि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले भारतीय मूल के लोगों के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर भी मंथन होगा। इसके अलावा महाकुंभ, हिंदुत्व और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति और संगठन की भूमिका पर भी चर्चा होगी। पीएम मोदी और संघ प्रमुख के वाराणसी दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा इकाई तैयारियों में जुटी है और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications