'प्रभु' के काम से खुश नहीं मोदी, कहा बढ़ाओ अपनी रफ्तार
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेल मंत्री सुरेश प्रभु से नाखुश हैं। मोदी उनके कामों से संतुष्ठ नहीं है। दरअसल रेलवे के सुस्त कामों से मोदी नाखुश हैं। उन्होंने नीति आयोग में हुई इंफ्रास्ट्रक्चर रिव्यू मीटिंग के दौरान अपनी ये नाराजगी जाहिर की। 1 जुलाई से बदले टिकट बुकिंग के नियम, जानें क्या है 10 नए बदलाव

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिकायत की कि रेलवे के अहम प्रोजेक्टस का काम बहुत धीरे रफ्तार से बढ़ रहा है। आपको बता दें कि इन प्रोजेक्टस में 400 स्टेशनों का पुर्नविकास और एक रेल यूनिवर्सिटी की स्थापना शामिल है। सस्ता होगा रेलवे टिकट, टिकट बुकिंग में हुए कई बदलाव, जानें क्या है नया?
मोदी की नाराजगी खासकर दो कामों को लेकर दिखी। जिसमें स्टेशनों के पुर्नविकास प्रोजेक्ट और रेल यूनिवर्सिटी की स्थापना का काम है। इस बैठक तक रेलवे 400 स्टेशनों के पुर्नविकास के प्रोजक्ट में सिर्फ एक स्टेशन का पुर्नविकास हो पाया है। जिसे लेकर मोदी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। रेलवे की महिला यात्रियों को सौगात, अब ट्रेनों में होगा 'पैनिक बटन सिस्टम'
प्रधानमंत्री ने क्रिकेट का उदाहरण देकर रेलवे अधिकारियों को यह समझाया कि कैसे रचनात्मक तरीकों के इस्तेमाल से विज्ञापनों के जरिए राजस्व कमाया जा सकता है। हलांकि बैठक के बाद, पीएम ने रेलवे की इलेक्ट्रिफिकेशन और रेल लाइनों के बिछाने के काम को लेकर उसकी तारिफ की और टवीट किया था।












Click it and Unblock the Notifications