PM मोदी ने यूएन के संबोधन में कहा- साल 2022 तक हर भारतीय के पास होगा अपना घर, पिछले 6 सालों में खोले गए 40 करोड़ बैंक अकाउंट
PM मोदी ने यूएन के संबोधन में कहा- साल 2022 तक हर भारतीय के पास होगा अपना घर, पिछले 6 सालों में खोले गए 40 करोड़ बैंक अकाउंट
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (यूएनईएससी) के सत्र को वर्चुअल संबोधन दिया। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि 2020 में हर भारतीय के पास अपना घर होगा। जब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने 75 साल पूरे करेगा तब हमारा 'हाउसिंग फॉर ऑल' कार्यक्रम 2022 तक प्रत्येक भारतीय के सिर पर एक सुरक्षित छत सुनिश्चित करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने 6 साल में 40 करोड़ बैंक अकाउंट खोले हैं।



Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा शुरुआत से ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों और ECOSOC का सक्रिय समर्थन किया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष एक भारतीय ही थे। ECOSOC के एजेंडा को आकार देने में भारत ने भी योगदान दिया! वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ECOSOC 2020 के उच्च-स्तरीय खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे 600,000 गांवों में पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करके हमने पिछले साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया की प्रगति में संयुक्त राष्ट्र का बड़ा योगदान है।












Click it and Unblock the Notifications