पीएम मोदी ने यूएन चीफ से कहा- J&K से आर्टिकल 370 हटाना हमारा आंतरिक मामला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अपनी बैठक के दौरान बताया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना भारत का आंतरिक मामला है और नई दिल्ली द्वारा कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया है जिससे किसी भी तरह से क्षेत्रीय शांति को खतरा उत्पन्न हुआ हो। प्रधान मंत्री ने जी -7 शिखर सम्मेलन के मौके पर अपनी बैठक के दौरान गुटेरेस को यह भी बताया कि आतंकवाद प्राथमिक खतरा और चिंता है, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू और कश्मीर में कुछ तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों को उत्तरोत्तर उठाया जाएगा।

विदेश सचिव विजय के गोखले ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव का प्रधानमंत्री को बुलाने का प्राथमिक उद्देश्य जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन था। मोदी ने संदेश दिया कि भारत इस पर उनके साथ खड़ा है। कश्मीर को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां इस विषय पर कुछ चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि कश्मीर से जुड़े मुद्दे और आर्टिकल 370 हटाने को लेकर भारत का रुख साफ करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना भारत के संविधान के अंतर्गत आता है।
उन्होंने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो भारत राज्य में ऐसा कोई भी कदम नहीं उठा रहा है जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचे। पीएम ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कई इलाकों से प्रतिबंध पूरी तरह से हटा दिए गए हैं जबकि कुछ जगहों पर अभी भी आंशिक प्रतिबंध हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर की जनता 30 सालों से भी अधिक समय से आतंकवाद को झेल रही है और ये एक प्रमुख खतरा भी है इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध लगाए गए हैं जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे।
वहीं इस मुलाकात पर पीएमओ की ओर से भी ट्वीट किया गया जिसमें बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई है। कश्मीर मामले पर मोदी-ट्रंप की बातचीत पर गोखले ने कहा कि आपने सार्वजनिक रूप से सुना कि पीएम मोदी और ट्रंप ने इस मुद्दे पर क्या कहा है। रविवार रात की बैठक को लेकर गोखले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर भारत की स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है और इस मामले पर सोमवार की बैठक में कोई बातचीत नहीं हुई है।
-
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications