राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आज शाम पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 303 सीटों पर अकेले दम पर जीतने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके साथ ही आज 16वीं लोकसभा को भंग कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और अपना इस्तीफा सौंपा था। पीएम मोदी के अलावा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी के साथ मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, साथ ही नई सरकार के गठन तक पीएम मोदी से कार्यवाहक प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के लिए कहा था।

modi

इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की तीन सदस्यों की कमेटी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के बाद नए चुने गए सांसदों की लिस्ट राष्ट्रपति को सौंपी। आपको बता दें कि 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है, ऐसे में इससे पहले नई सरकार का गठन होना है। माना जा रहा है कि आज राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण का तारीख तय होगी।

बता दें कि चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अबतक की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अकेले दम पर भाजपा ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो एक बार फिर से कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में महागठबंधन भी भाजपा को कुछ खास चुनौती नहीं दे सका, यहां भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए गठबंधन को बाहर का रास्ता दिखाया है। यूपी में भाजपा ने 62 जबकि सहयोगी दल आप ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बसपा ने 10 और सपा ने सिर्फ 5 सीट पर जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+