नई शिक्षा नीति पर आज PM मोदी करेंगे देशभर के शिक्षकों से बात

नई शिक्षा नीति पर आज PM मोदी करेंगे देशभर के शिक्षकों से बात

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति 2020 पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( Prime minister Narendra Modi) देशभर के शिक्षकों से बात करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( National Education Policy-2020) के जरिए स्कूलों के एजुकेशन सिस्टम में होने वाले बदलावों को लेकर पीएम मोदी आज देशभर के शिक्षकों से चर्चा करेंगे।

 PM Modi to address conclave on school education under National Education Policy-2020 on Friday

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई शिक्षा नीति को देशभर के स्कूलों तक पहुंचाने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर के स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को वर्चुअल जोड़ा जा रहा है। उनके साथ नई शिक्षा नीति को लेकर बाचतीच की जा रही है। उनके मन में उठ रहे सवालों पर चर्चा की जा रही है। इस शिक्षा नीति के कारण पढ़ाई में आने वाले बदलावों पर चर्चा की जा रही है।

आज इसी कड़ी में पीएम मोदी देशभर के शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इससे पहले 7 सितंबर को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर राज्यपालों और राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से बातचीत की। उन्होंने शिक्षा नीति को लागू करने का रोडमैप शेयर किया और इसे लागू करने के लिए लचीलापन लाने की बात कही। आज एक बार फिर से पीएम मोदी वर्चुअली देश के शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+