Live
PM Modi Speech Live: 'नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती,' पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन
PM Modi Speech Live: संसद में 'महिला आरक्षण विधेयक' के गिरने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पर हुई तीखी बहस और उसके बाद मिली नाकामी ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। प्रधानमंत्री इस संबोधन में न केवल संसद के घटनाक्रमों पर अपनी बात रख रहे हैं, बल्कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के व्यापक विजन को भी जनता के सामने पेश कर रहे हैं। पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें...

LIVE Feed
नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक हर नारी के मन में हमेशा रहेगी। संसद में नारीशक्ति वंदन संशोधन का जिन भी दलों ने विरोध किया है, वे लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं।
नारी शक्ति को उठाना पड़ा स्वार्थी राजनीति का नुकसान- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब कुछ लोगों के लिए दल हित देश हित से बड़ा हो जाता है। तो नारी शक्ति को ही इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। इस बार भी यही हुआ है। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है। कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर थी। देश की नारी शक्ति देख रही थी। मुझे भी ये देखकर बहुत दुख हुआ कि जब ये नारी हित का प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, सपा जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं। महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजें थपथपा रहे थे।
नारी शक्ति की उड़ान को रोका गया-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि वो देश की सभी माताओं और बहनों से क्षमा प्रार्थना करते हैं कि यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। आज मैं एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर, विशेषकर देश की माताओं, बहनों और बेटियों से बात करने आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया है। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं बहनों से क्षमा मांगाता हूं।
BJP की महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा
महिला आरक्षण बिल (131वां संशोधन) के लोकसभा में गिरने के बाद अब यह लड़ाई सड़क पर आ गई है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली में मोर्चा खोल दिया। इस मार्च का नेतृत्व कर रही केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत सहित कई दिग्गज नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
'दम है तो महिला आरक्षण अभी लागू करो- प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के रुख पर कड़ा प्रहार करते हुए आज खुली चुनौती दी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह सोमवार को ही संसद में वह पुराना महिला आरक्षण विधेयक पेश करें, जिस पर पहले ही व्यापक राजनीतिक सहमति बन चुकी थी। प्रियंका गांधी का कहना है कि विपक्ष उस बिल का तुरंत समर्थन करने के लिए तैयार है। उन्होंने साफ किया कि विपक्ष संविधान की रक्षा करने और परिसीमन के जरिए रची गई साजिश को नाकाम करने में सफल रहा है। उन्होंने सरकार को ललकारते हुए कहा कि अगर मंशा साफ है, तो सोमवार को बिल लाएं और देख लें कि कौन वास्तव में महिला विरोधी है।
बहुमत के आंकड़े से दूर रह गया विधेयक, 54 वोटों के अभाव में गिरा बिल
दरअसल, शुक्रवार रात लोकसभा में हुई वोटिंग के दौरान, महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका था। किसी भी संवैधानिक संशोधन को पारित करने के लिए सदन में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है, लेकिन NDA जरूरी आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। सदन में उपस्थित 528 सदस्यों में से बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने मतदान किया। बिल को पास कराने के लिए कम से कम 352 वोटों की दरकार थी, जिसे सरकार हासिल नहीं कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications