PM Modi ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में बोला नेहरू पर हमला, 'पहले देश और फिर पानी का किया बंटवारा'
PM Modi News: एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान किया। परंपरा के तौर पर उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान संसदीय दल के सामने प्रस्तावित किया जाता है। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित बैठक में उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीतियों की आलोचना भी की। उन्होंने इंडस वॉटर ट्रीटी (सिंधु जल समझौता) का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू जी के गलत फैसलों का खामियाजा पूरा देश आज तक भुगत रहा है। पहले उनकी वजह से देश का बंटवारा हुआ और फिर भारत को अपना पानी भी पाकिस्तान को देना पड़ा।
PM Modi ने की सीपी राधाकृष्णन की तारीफ
एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय से आने वाले जमीनी नेता हैं। चार दशक का सामाजिक जीवन रहा है और इस दौरान इन्होंने जमीन पर लगातार काम किया है। राधाकृष्णन राजनीति को खेल समझने वाले नेताओं में से नहीं हैं। जनसेवा के लिए सतत काम करने वाले विलक्षण लोगों में हैं।

NDA की बैठक में Nehru पर पीएम ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में सिंधु जल समझौते का भी जिक्र किया। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। पीएम मोदी ने इस समझौते को नेहरू की भूल बताते हुए कहा, 'सिंधु जल समझौते के तहत 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को दे दिया गया। बाद में नेहरू जी ने अपने सचिव के सामने गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इस समझौते की वजह से भारत के किसानों को पानी का संकट झेलना पड़ा। यह हमारे किसानों के साथ अन्याय था।'
यह भी पढ़ें: CP Radhakrishnan बन गए उपराष्ट्रपति? चुनाव से पहले PM मोदी ने दिए बड़े संकेत! बहुत कुछ कहती है ये मुलाकात
PM Modi ने की विपक्षी दलों से निर्विरोध चुनाव की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि हमारा आग्रह है कि सीपी राधाकृष्णन जी को निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुना जाए। इसके लिए मैं विपक्षी दलों से भी कहना चाहता हूं कि सभी दल मिलकर सर्वसम्मति से यह फैसला लें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में कहा कि हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके लिए विपक्षी दलों से बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CP Radhakrishnan के सामने इंडिया अलायंस किसे उतारेगा? PM Modi के दांव ने बढ़ाई विपक्ष की मुश्किल












Click it and Unblock the Notifications