तमिलनाडु को NEET की परीक्षा में छूट देने पर विचार करें पीएम मोदी- स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों को NEET परीक्षा से छूट देने के राज्य के अनुरोध पर गंभीरता से विचार करें।

चेन्नई, 12 जनवरी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों को NEET परीक्षा से छूट देने के राज्य के अनुरोध पर गंभीरता से विचार करें।

stalin
प्रधानमंत्री द्वारा राज्य में 11 नये सरकारी मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन के बाद स्टालिन ने कहा, 'तमिलनाडु की एडमिशन पॉलिसी हमारे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसकी रक्षा करने के लिए हम लगातार तमिलनाडु को NEET से छूट देने का अनुरोध कर रहे हैं। मैं केन्द्र सरकार से इस अनुरोध पर सकारात्मकता से विचार करने की अपील करता हूं।'

यह भी पढ़ें: चमक गई किस्मत! मुंबई के एक परिवार को 22 साल बाद वापस मिला चोरी हुआ सोना, इतने सालों मेंं कीमत हो गई...

तमिलनाडु के लिए अनुदान राशि बढ़ाए केंद्र
उन्होंने राज्य को 11 नये सरकारी मेडिकल कॉलेज देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए केन्द्र से तमिलनाडु के समर्थन की मांग की। उन्होंने कहा कि केन्द्र को राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और कार्यक्रमों के लिए अनुदान राशि बढ़ानी चाहिए।

राज्य के 6 नवगठित जिलों में बनाए जाएं मेडिकल कॉलेज
तमिलनाडु के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के सपने की ओर इशारा करते हए स्टालिन ने पीएम मोदी से राज्य के 6 नवगठित जिलों के लिए एक-एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी देने का अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+