'पेपर लीक वालों को ऐसी सजा दो कि दोबारा ये ना हो',दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद ये क्या बोले PM मोदी?

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन एनडीए (NDA) सांसदों की 'मंगल मिलन' बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जारी पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली की सड़कों पर छात्रों के विरोध और पुलिस की झड़प के तुरंत बाद हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने सख्त लहजे में साफ कर दिया कि नीट (NEET) परीक्षा में धांधली करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजीजू ने मीडिया को बताया कि पीएम मोदी ने सभी सांसदों को युवाओं तक पहुंचने और उनके मन से हर डर दूर करने का निर्देश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

PM Modi on NEET Paper Leak

NDA मीटिंग में बोले PM मोदी- "दोषियों को ऐसी सजा दो कि फिर कोई हिम्मत न करे"

किरन रिजीजू के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक में साफ कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए देश के टॉप वकीलों की मदद ली जाएगी। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दोषियों पर ऐसी नजीर पेश करने वाली कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे कोई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सके।

किरन रिजीजू ने पीएम मोदी के बयान की जानकारी देते हुए बताया,

"प्रधानमंत्री जी ने कहा कि नीट पेपर लीक की खबर आते ही सरकार तुरंत एक्शन में आई। 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। छात्रों के साल को खराब होने से बचाने के लिए तुरंत रिएग्जाम कराया गया और समय पर रिजल्ट भी जारी किया गया। यह सिर्फ केंद्र का नहीं, बल्कि पूरे देश और सभी दलों का साझा मुद्दा है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"

विपक्ष की साजिशों को करें बेनकाब, किसानों पर भी बड़ी बात

पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से कहा कि वे युवाओं के बीच जाएं और उन्हें विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम और साजिशों के प्रति जागरूक करें। इसके अलावा बैठक में देश की आर्थिक उपलब्धियों, अलग-अलग देशों के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर भी बात हुई।

संसदीय कार्य मंत्री रिजीजू ने आगे बताया, "प्रधानमंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी देश के साथ व्यापार समझौता (FTA) करते वक्त हमारे किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखा जाएगा। किसानों और देश की भलाई से कोई समझौता नहीं होगा।" बैठक में नए चुने गए राज्यसभा सांसदों का स्वागत किया गया। साथ ही बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पहली बार राज्यसभा सांसद के तौर पर इस बैठक का हिस्सा बने।

CJP के संसद चलो मार्च में 20 जुलाई को क्या-क्या हुआ?

NDA बैठक से ठीक एक दिन पहले सोमवार (2O जुलाई) को दिल्ली में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हजारों युवा संसद घेरने निकले थे।

जंतर-मंतर पर जून महीने से ही छात्र धरना दे रहे थे। इस दौरान सोनम वांगचुक भी छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठे थे। सोमवार को जब उग्र भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर संसद की तरफ बढ़ी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

भारी हिंसक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीजेपी के प्रतिनिधियों सौरव दाव और आशुतोष रांका से मुलाकात की। इस वार्ता के बाद सोनम वांगचुक ने 23 दिनों से चला आ रहा अपना अनशन तोड़ दिया। हालांकि उन्होंने चेताया है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वहीं CJP फाउंडर अभिजीत दीपके महज 48 घंटों में अपना भूख हड़ताल तोड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+