पीएम मोदी बोले, कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आंदोलन है नोटबंदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक धर्मयुद्ध छेड़ा गया है जिसमें सभी पार्टियों का सहयोग जरूरी है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले को एक अभियान करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये फैसला कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक युद्ध की तरह है जिसमें विपक्ष का भी साथ चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर विपक्ष का मांगा सहयोग
500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों से सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक युद्ध छेड़ा गया है जिसमें सभी पार्टियों का सहयोग जरूरी है।
हालांकि विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार के नोटबंदी वाले फैसले को जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया है। उनका कहना है कि इस फैसले की वजह से वित्तीय अराकता की स्थिति देश में फैल गई है।

गुलाम नबी आजाद ने फैसले पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से अलग राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का आरोप है कि सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट पर बैन का फैसला पहले ही लीक हो गया था। कुछ लोगों को इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी। इनमें कुछ बीजेपी नेता भी शामिल हैं।
उन्होंने आशंका जताई कि ये एक बड़ा घोटाला हो सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी जरूर कहा कि उनकी पार्टी ये नहीं चाहती कि सरकार इस फैसले को वापस ले।

पीएम मोदी की विपक्ष से अपील
बुधवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र से पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने को लेकर समर्थन मांगा।
उन्होंने इन चुनावों में स्टेट फंडिंग की बात कही साथ ही सभी पार्टियों से उन्होंने इस मुद्दे पर बातचीत की बात कही।

'सरकार चाहती है कि विपक्ष के सवालों के जवाब दिए जाएं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार चाहती है कि सभी मुद्दों पर विपक्ष के उठाए गए उठाए गए सवालों का जवाब दिया जाए। जिससे अहम मुद्दों पर एक सहमति बन सके।
उन्होंने आशा जताई कि संसद का ये सत्र काफी उपयोगी होगा। उन्होंने याद दिलाया कि विपक्ष के सहयोग से ही पिछले सत्र में जीएसटी बिल पास हो सका था।

अनंत कुमार ने दी पीएम मोदी की कही बातों की जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार, कालाधन और नकली नोटों के खिलाफ हमने आंदोलन छेड़ा है। सीमा पार से आतंकवाद भी इसके पीछे है। राष्ट्र के हित के लिए सभी दलों को इस मुद्दे पर साथ आना चाहिए।
प्रधानमंत्री की कही गई इन बातों की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने दी।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications