Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कांग्रेस ने 9,000 संस्थानों में SC,ST,OBC का कोटा खत्म किया', PM मोदी का दावा, खान मार्केट गैंग पर भी पलटवार

PM Narendra Modi News: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस ने देश के लगभग 9,000 संस्थानों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण खत्म कर दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'खान मार्केट गैंग' की भी आलोचना की है। 'मुस्लिम आरक्षण' पर पीएम मोदी ने कहा कि, ''मैं पिछले एक महीने से कांग्रेस सरकार से कह रहा हूं कि वे लिखित गारंटी दें कि वे संविधान नहीं बदलेंगे''

PM Narendra Modi News

पीएम मोदी ने कहा है कि, ''कांग्रेस वाले लिखकर दे दें कि, संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रावधान, वो नहीं लेकर आएंगे। यह भी गारंटी दें कि वे एससी, एसटी, ओबीसी का कोटा नहीं छीनेंगे और धार्मिक आधार पर 'वोट-जिहाद' करने वालों को नहीं देंगे। मैंने उनसे यह लिखित में देने के लिए कहा, लेकिन वे ऐसा नहीं करते हैं। नाही करेंगे।''

PM मोदी ने कहा- 'कांग्रेस ने घोषणापत्र में लिखा है कि वो भ्रष्टाचार नहीं करेंगे'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''उनके पास इस पर एक बयान जारी करने का साहस भी नहीं है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके घोषणापत्र में जिक्र है कि वे नहीं भ्रष्टाचार करेंगे, पिछले 50 वर्षों के उनके घोषणापत्रों को देखें, क्या इसमें इसका जिक्र है, नहीं है। लेकिन वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। जब लोग सवाल उठाएंगे, तो वे कहेंगे कि हमारे घोषणापत्र को देखें, हमने तो कभी नहीं कहा कि, भ्रष्टाचार नहीं करेंगे।''

पीएम मोदी ने कहा, ''आप पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बयानों या शहजादा (राहुल गांधी) के बयानों को देखें, उनका घोषणापत्र कहता है कि अगर वे सत्ता में आए तो धर्म के आधार पर टेंडर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, वे कहते हैं कि वे खेल में भी धर्म के आधार पर आरक्षण करेंगे।''

मोदी देश के लिए जीता है, मेरे परिवार में 140 करोड़ लोग है: PM

'खान मार्केट गैंग' की अपनी आलोचना का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ''मैं देश के लिए जीता हूं, देश के लिए कष्ट सहता हूं और उनके जीवन का हर पल देश के लिए समर्पित है और वह इसे बर्बाद नहीं होने देंगे। मेरे परिवार में 140 करोड़ लोग शामिल हैं। इसलिए मैं दिन-रात काम करता हूं।''

PM मोदी का दावा- कांग्रेस ने 9,000 संस्थानों से आरक्षण खत्म किया है

पीएम मोदी ने कहा,

'कल मुझे किसी ने भेजा कि कांग्रेस ने देश के लगभग 9,000 संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को अल्पसंख्यक नाम देकर आरक्षण खत्म कर दिया है। लेकिन अगर हम एक भी पीएसयू का निजीकरण करते हैं तो कांग्रेस प्रमुख संसद में सवाल उठाते हैं और हम पर आरोप लगाते हैं कि हम एससी, एसटी, ओबीसी कोटा हटाने के लिए प्राइवेटाइजेशन कर रहे हैं लेकिन आपने (कांग्रेस और विपक्ष) ने उनका (एससी, एसटी, ओबीसी) आरक्षण खत्म कर दिया है। और अगर मैं यह सवाल पूछता हूं, तो यह 'खान मार्केट गैंग' हमसे सवाल करता है, लेकिन क्या उन्हें उन लोगों के खिलाफ आवाज नहीं उठानी चाहिए जो आरक्षण खत्म कर रहे हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+