गुरु पर्व पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- गुरुवाणी से जो मार्गदर्शन मिला वो विकसित भारत की दृष्टि है
गुरु पर्व पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- गुरु नानक देव जी के विचारों से प्रेरित होकर देश 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।
Guru Parv festiva: भारत भर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाई जा रही है। दीपों के पर्व गुरुपर्व के अवसर परदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासिायों को इस पवित्र पर्व की शुभकगानएं दी है। पीएम मोदी ने कहा गुरु नानक देव जी के विचारों से प्रेरित होकर देश 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा "आज मैं सभी देशवासियों को दीपों के पर्व गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। देश में आज देव दीपावली भी मनाई जा रही है, खासकर काशी में भव्य आयोजन हो रहा है, लाखों दीयों से देवताओं का स्वागत किया जा रहा है"।
पीएम मोदी ने कहा " गुरु नानक देव जी के विचारों से प्रेरित होकर देश 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है। सदियों पहले गुरुवाणी से देश को जो मार्गदर्शन मिला वह भी आज हमारे लिए एक परंपरा, एक विश्वास और एक विकसित भारत की दृष्टि है"।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा- "3 साल पहले देश और विदेश में गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व उत्सव मनाया गया था। इन विशेष अवसरों पर देश को अपने गुरूओं का आशीर्वाद और प्रेरणा मिली है वह नए भारत के निर्माण की उर्जा बढ़ा रही है"।












Click it and Unblock the Notifications