डिटेन्शन सेंटर की बात सरासर झूठ, कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों ने फैलाई अफवाह: आभार रैली में PM मोदी
Recommended Video
नई दिल्ली: सीएए और एनआरसी पर देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून का विरोध किया और मोदी सरकार को घेरा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'आभार रैली' का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए एनआरसी और डिटेन्शन सेंटर पर देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेन्शन सेंटर की अफवाह सरासर झूठ है।

NRC के बारे में झूठ फैलाए जा रहे हैं: PM
'आभार रैली' में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि 130 करोड़ भारतीयों का CAA से कोई संबंध नहीं है। NRC के बारे में बहुत सारे झूठ फैलाए जा रहे हैं। यह कांग्रेस शासन के दौरान बनाया गया था। तब प्रदर्शनकारी कहां थे? हमने इसे नहीं बनाया, न ही हम इसे संसद में लाए या इसकी घोषणा की। अब भी जो भ्रम में हैं, मैं उन्हें कहूंगा कि कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों द्वारा उड़ाई गई डिटेन्शन सेंटर की अफवाह सरासर झूठ हैं। उन्होंने कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, उनसे नागरिकता कानून और NRC दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है।

नए शरणार्थी को कानून का फायदा नहीं
पीएम ने कहा कि CAA का फायदा नये शरणार्थियों को नहीं मिलेगा। पीएम ने कहा, "ये एक्ट उन लोगों पर लागू होगा जो बरसों से भारत में ही रह रहे हैं, किसी नए शरणार्थी को इस कानून का फायदा नहीं मिलेगा। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए ये कानून है।

विपक्ष पर बोला हमला
गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी पर देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून का विरोध किया और मोदी सरकार को घेरा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'आभार रैली' का आयोजन किया जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए एनआरसी और सीएए पर देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। भाषण की शुरूआत में पीएम ने कहा कि जीवन से जब अनिश्चितता निकल जाती है, एक बड़ी चिंता हट जाती है तो उसका प्रभाव क्या होता है, ये मैं आज आप सभी के चेहरों पर देख रहा हूं। आपके उत्साह में देख रहा हूं।
#WATCH PM: Mamata didi went from Kolkata to UN. Few years back, she was pleading before Parliament that infiltrators coming from Bangladesh should be stopped. Didi what has happened you? Why did you change? Why are you spreading rumours? Elections come & go. Why are you scared? pic.twitter.com/L3H9YeFxvG
— ANI (@ANI) December 22, 2019
Technology की मदद से बाउंड्री को किया चिह्नित
पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में Technology की मदद से दिल्ली की 1700 से ज्यादा कॉलोनियों की बाउंड्री को चिह्नित करने का काम पूरा किया जा चुका है। इतना ही नहीं 1200 से ज्यादा कॉलोनियों के नक्शे भी पोर्टल पर डाले जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि आप सोचिये जिन लोगों पर आप लोगों ने अपने घरों को नियमित कराने के लिए भरोसा किया था, वो खुद क्या कर रहे थे? इन लोगों ने दिल्ली के सबसे आलीशान और सबसे महंगे इलाकों में 2 हजार से ज्यादा बंगले, अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे। पहले जो सरकार चला रहे थे उन्होंने इन बंगलों में रहने वालों को तो पूरी छूट दी, लेकिन आपके घरों को नियमित करने के लिए कुछ किया भी नहीं और जब मैं कर रहा था तो रोड अटकाने का कोई मौका भी नहीं छोड़ा।
यह भी पढ़ें: साक्षी महाराज ने कहा- CAA के बाद अब मोदी सरकार लागू करेगी एनआरसी, रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications