PM मोदी की संपत्ति में एक साल के अंदर 26 लाख का इजाफा, जानिए अब कितनी हो गई संपत्ति ?

नई दिल्ली, अगस्त 09। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को पीएम मोदी समेत 10 मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा जारी किया गया। इसमें पीएम मोदी की संपत्ति की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है, जो उनके बैंक खाते में जमा है।

Recommended Video

    Prime Minister Modi: कितने अमीर हैं PM Modi, कितनी सैलरी, कितनी प्रॉपर्टी? | वनइंडिया हिंदी*Politics
    पीएम मोदी के पास नहीं है कोई अचल संपत्ति

    पीएम मोदी के पास नहीं है कोई अचल संपत्ति

    पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। गांधीनगर में एक जमीन का टुकड़ा उनके नाम था, लेकिन उन्होंने उसे भी दान कर दिया है। ऐसे में पीएम मोदी के पास अब कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। इसके अलावा पीएम के पास न तो कोई बॉन्ड है और ना ही कोई शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश है।

    कितना गोल्ड है पीएम मोदी के पास?

    कितना गोल्ड है पीएम मोदी के पास?

    हालांकि प्रधानमंत्री के पास अपनी सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 1.73 लाख रुपए है। वहीं पीएम के पास न तो टूव्हीलर है और ना ही कोई फोर व्हीलर है। यह जानकारी 31 मार्च को घोषित की गई जानकारी के समान ही है।

    26 लाख रुपए तक बढ़ी है पीएम मोदी की संपत्ति

    26 लाख रुपए तक बढ़ी है पीएम मोदी की संपत्ति

    आपको बता दें कि पीएम मोदी की चल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 26 लाख रुपए तक बढ़ गई है, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी। वो संपत्ति अब उन्होंने दान में दे दी है।

    सीएम रहते नरेंद्र मोदी ने खरीदी थी प्रॉपर्टी

    सीएम रहते नरेंद्र मोदी ने खरीदी थी प्रॉपर्टी

    पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2022 की स्थिति कुछ ऐसी है कि पीएम मोदी के पास कुल 2,23,82,504 की कुल संपत्ति है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे तो उस वक्त उन्होंने एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदी थी। उस प्रॉपर्टी में तीन और लोग संयुक्त रूप से उसके हिस्सेदार थे, लेकिन उन्होंने इस प्रॉपर्टी को दान में दे दिया, अब उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+