पीएम मोदी के सूट की बोली पहुंची सवा करोड़ रुपए तक
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित सूट की बोली सवा सौ करोड़ रुपए तक पहुंच गयी है। मंगलवार को सूरत में मोदी के सूट सहित कई अन्य चीजों की नीलामी शुरु हुई थी। पहले ही दिन सूट की बोली 11 लाख रुपए से 1 करोड़ 21 लाख तक पहुंच गयी थी। वहीं दूसरे दिन सूट की कीमत सवा सौ करोड़ तक पहुंच गयी है।

नीलामी के दूसरे दिन ग्लोबल फ्रेंड्स ग्रुप ने मोदी के सूट की 1.25 करोड़ की बोली लगाई है। ग्लोबल फ्रेंड्स ग्रुप के राजेश माहेश्वरी ने बताया का कहना है कि हमारे ग्रुप में जितने भी सदस्या हैं सबने 50000 रूपये देने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इस सूट को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान हैदराबाद हाउस में पहना था। सूट पर पीएम मोदी का नाम लिखा होने की वजह से इस सूट ने काफी सुर्खियां भी बटोरी और विवाद भी। बताया जाता है कि इस सूट की कीमत दस लाख के करीब है हालांकि इसका कोई भी प्रमाण अभी तक सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications