राहुल गांधी ने दी मोदी को जीत पर बधाई को मोदी ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने ट्विटर पर पीएम मोदी को धन्यवाद किया, जिसका पीएम ने जवाब भी दिया।
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। राहुल ने लिखा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली जीत के लिए बधाई देता हूं। राहुल के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, शुक्रिया लोकतंत्र सदैव जीवित रहे।
इससे पहले राहुल ने लिखा था कि मैं पंजाब में सभी को असीम विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। ये जनादेश पंजाब के उज्जवल भविष्य और युवा के लिए है। राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी।

ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर कांग्रेस ने कहा- ट्विटर से ज्यादा अपने राज्य पर दें ध्यान












Click it and Unblock the Notifications