अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में पीएम मोदी ने 100 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी

Recommended Video

      PM Modi ने जारी किया Atal Bihari Vajpayee के फोटो वाली Rs.100 Coin | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस सिक्के पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर है। कल यानी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती है। सिक्का जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, 'अगर हम उनके आदर्शों पर चलते हैं तो हम भी अटल बन सकते हैं।'

      Pm Modi releases commemorative Rs 100 coin in memory of former pm Atal Bihari Vajpayee

      पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सिक्का हमारे दिलों पर 50 साल से ज्यादा चला। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष में बैठकर आम लोगों के मुद्दे को उठाते रहे। बता दें कि आज जारी किए गए स्मारक सिक्के पर अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा नाम देवनागरी और अंग्रेजी भाषा में लिखा है। इस सिक्के के निचले हिस्से में वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 और देहांत का वर्ष 2018 अंकित है।

      बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में छत्तीसगढ़ के नया रायपुर का नाम अटल नगर रखा गया है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी देहरादून एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का फैसला किया था। जबकि लखनऊ के हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौक कर दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+