Trump India Visit: पीएम मोदी बोले-अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का स्‍वागत होगा यादगार

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 24 से 25 फरवरी तक भारत दौरे पर होंगे। सोमवार को जहां व्‍हाइट हाउस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है तो वहीं खुद ट्रंप इस दौरे को लेकर खासे उत्‍साहित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे को लेकर वह खासे उत्‍साहित हैं। पीएम मोदी के मुताबिक भारत उनका भव्‍य स्‍वागत करने को तैयार है। साल 2016 में राष्‍ट्रपति बनने के बाद ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है। ट्रंप ने कहा है कि उनकी नजरें अपने इस भारत दौरे पर हैं जहां पर लाखों लोग उनका स्‍वागत करेंगे।

modi-trump.jpg

पीएम मोदी ने बताया एक यादगार दौरा

पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, 'भारत में हमारे मेहमानों का यादगार स्‍वागत होगा। यह एक खास दौरा है और भारत-अमेरिका की दोस्‍ती को और मजबूत करने की दिशा में लेकर जाएगा।' पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'भारत और अमेरिका, लोकतंत्र और अनेकता के लिए समान तौर पर प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच बड़े स्‍तर पर एक जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग बना हुआ है। दोनों देशों के बीच दोस्‍ती न सिर्फ हमारे देशवासियों बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहमियत रखती है।' पीएम मोदी ने यह ट्वीट ट्रंप के उस बयान के बाद किया था जिसमें उन्‍होंने कहा था कि वह भारत दौरे को लेकर खासे उत्‍साहित हैं।

मे‍लानिया भी आएंगी भारत

ट्रंप मंगलवार को व्‍हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से मुखातिब थे। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मौजूद मीडिया से कहा, 'मैं भारत जाने को लेकर उत्‍साहित हूं।' व्‍हाइट हाउस की तरफ से बताया गया था कि ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद और 25 फरवरी को दिल्‍ली में होंगे। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्‍त हैं और वह एक बेहद सज्‍जन व्‍यक्ति हैं।' ट्रंप ने बताया कि उन्‍होंने पिछले वीकएंड प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की थी। इस बातचीत में पीएम मोदी ने उन्‍हें बताया था कि लाखों लोग एयरपोर्ट से क्रिकेट स्‍टेडियम तक उनके स्‍वागत के लिए मौजूद होंगे। ट्रंप के साथ फर्स्‍ट लेडी मेलानिया भी भारत आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+