'वो धूप में खड़े रहे, लेकिन छाता नसीब नहीं हुआ...', मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए छलका 'पीएम मोदी का दर्द'
पीएम मोदी ने राजनीति में परिवारवाद को लेकर कांग्रेस को एक बार फिर से निशाने पर लिया। उन्होंने खड़गे को सीनियर नेता बताया लेकिन कांग्रेस में उनके सम्मान पर सवाल खड़े कर दिए।

PM Modi on Kharge: पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस (Congress) पर परिवारवाद (Familism) को लेकर बड़ा हमला किया। उन्होंने इस बार पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की कथित उपेक्षा पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक बार फिर से साबित हो गया है कि परिवारवाद के गड्ढे में देश की कई पार्टियां जकड़ी हुई हैं।
कांग्रेस एक विशेष परिवार के आगे कर्नाटक के एक और नेता का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता की सेवा में अपने से जो हुआ करने का प्रयास किया है। सबसे बड़ी आयु की व्यक्ति, पार्टी में सबसे सीनियर, वो धूप में खड़े थे। लेकिन धूप में छतरी की सौभाग्य कांग्रेस प्रमुख खड़गे को नसीब नहीं हुआ, बगल में किसी और के लिए छाता लगाया गया था। ये बताता है कि कहने के लिए खड़गे जी कांग्रेस के अध्यक्ष तो हैं लेकिन कांग्रेस में जिस तरह उनके साथ बर्ताव होता है उसे लोग देख भी रहे हैं और समझ भी रही हैं। कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।
पीएम ने कहा कि परिवारवाद के गड्ढे में आज देश की अनेक पार्टियां जकड़ी हुई हैं। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे का पार्टी में इसे अपमान बताया। उन्होंने कहा कि वो राजनीति में सबसे सीनियर हैं। मैं उनका सम्मान करता हू्ं। लेकिन कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ ऐसे व्यवहार से वे दुखी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications