Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षामंत्री मार्क एस्पर, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। यूएस विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षामंत्री 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत में हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षामंत्री मार्क टी एस्पर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभल और भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर भी मौजूद रहे। इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई, जिस पर यूएस और भारत सहयोग करते हैं। कोरोना वायरस के मुद्दे को लेकर दोनों देशों में सहयोग को लेकर भी मंत्रियों ने तारीफ की।

दोनों देशों में अहम रक्षा समझौता

दोनों देशों में अहम रक्षा समझौता

टू प्लस टू वार्ता में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच पहले से कायम करीबी संबंधों को आगे और घनिष्ठ करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साझा बयान में कहा गया है कि मंत्रियों ने COVID19 चुनौतियों का सामना करने में अमेरिका और भारत के बीच अनुकरणीय सहयोग की सराहना की। उन्होंने टीके, मेडिकल, वेंटिलेटर और आवश्यक उपकरणों के लिए सहयोग को मजबूत करने के लिए अपना संकल्प भी दोहराया। साथ ही जोर दिया कि दक्षिण चीन सागर में किसी भी राष्ट्र को अंतरराष्ट्रीय कानून के बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

पोम्पियो ने कहा कि हमारे नेताओं और नागरिकों को स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी लोकतंत्र, कानून का शासन और पारदर्शिता के लिए मित्रवत नहीं है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका न केवल सीसीपी की ओर से पैदा हुए खतरे के खिलाफ बल्कि सभी खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।

भारत-अमेरिका ने BECA पर किया हस्ताक्षर

भारत-अमेरिका ने BECA पर किया हस्ताक्षर

अमेरिका और भारत ने BECA समझौता (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बीच हुई तीसरी 2+2 वार्ता में BECA पर हस्ताक्षर को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस एग्रीमेंट से सूचना साझाकरण में नए रास्ते खुलेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि सैन्य सहयोग में हमारी सेना बहुत अच्छी प्रगति कर रही है। दो दिनों की बैठक में हमने अपने पड़ोसी और अन्य देशों की संभावित क्षमता निर्माण और अन्य संयुक्त सहयोग गतिविधियों पर चर्चा की। हम इस बात पर भी सहमत हुए कि नियमों और कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय समुद्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता, सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करना आवश्यक है।

 डोभाल से भी की मुलाकात

डोभाल से भी की मुलाकात

अमेरिकी नेता भारत और अमेरिका के बीच दिल्ली में दो दिवसीय टू प्लस टू वार्ता के लिए अमेरिकी नेता आए हुए हैं। टू प्लस टू बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री सोमवार को भारत पहुंच गए थे। मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल ने भी साउथ ब्लॉक में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ बैठक की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+